23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुष्का ने कही ऐसी बात, जिससे विराट को लग सकता है बुरा

अनुष्का शर्मा को उनके बॉयफ्रेंड विराट कोहली हॉट नहीं लगते, तो फिर कौन है, जिसे अनुष्का हॉट मानती हैं...

2 min read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Dec 19, 2016

anushak

anushak

मुंबई। क्रिकेट टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए लाखों-करोड़ों लड़कियों का दिल धड़कता है। वो देश के सबसे हैंडसम पुरुषों में शुमार हैं।युवा उनकी लाइफ स्टाइल को कॉपी करने से नहीं चूकते...। उनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां बेकरार रहती हैं, लेकिन ये क्या! हैरान कर देने वाली बात है कि अनुष्का शर्मा को विराट हॉट नहीं लगते हैं। तो फिर सवाल यह उठता है कि अनुष्का की नजर हॉट कौन है? हम आपको बता दें कि ये शख्स एक एक्टर है। जी हां, हाल ही जब अनुष्का से पूछा गया कि पुरुषों में उन्हें सबसे हॉट कौन लगता है, तो उन्होंने अपनु बॉयफ्रेंड का नाम नहीं लिया। हालांकि, इस सवाल के पूछे जाने पर हर कोई यही सोच रहा था कि अनुष्का यकीनन विराट का नाम लेंगी, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड के सबसे बड़े खिलाड़ी को सबसे हॉट कह कर सबको चौंका दिया।


अनुष्का के इस बयान से अक्षय कुमार तो बहुत खुश होंगे, लेकिन विराट कोहली का क्या होगा। उन्हें अनुष्का के इस बयान पर बुरा भी लग सकता है। स्वाभाविक है कि कोई गर्लफ्रेंड यदि अपने बॉयफ्रेंड की बजाय किसी दूसरे पुरुष को हॉट कहे, तो दुख होना लाजिमी है। खैर, जहां तक अक्षय कुमार की बात है, तो अक्षय कितने हॉट हैं, बॉलीवुड में उनके अफेयर्स पर नजर डालेंगे, तो बखूबी यकीन हो जाएगा। एक वक्त था, जब लड़कियां उप पर जान छिड़कती थीं। आज भी उनकी फैन फॉलोइंग में महिलाओं की संख्या ज्यादा ही होगी। यही कारण है कि वो पिछले दो दशक से बॉलीवुड में एकछत्र राज कर रहे हैं। वे बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर है और उनकी फिल्म के हिट होने की गारंटी है।

गौरतलब है कि अनुष्का ने अक्षय को हॉट एक सवाल के जवाब में कहा। एक लाइफ स्टाइल मैगजीन में इंटरव्यू के दौरान अनुष्का से पूछा गया कि उन्हें सबसे हॉटेस्ट मर्द कौन लगता है, तो उन्होंने इस सवाल के जवाब में विराट का नाम न लेकर हर किसी को चौंका दिया। उम्मीद थी कि वो विराट का ही नाम लेंगी, लेकिन अनुष्का को अक्षय कुमार सबसे हॉट लगते हैं, तो फिर पिराट का नाम कैसी लेतीं। अनुष्का और अक्षय ने फिल्म पटियाला हाउस में साथ काम किया था। इस फिल्म में अक्षय ने एक क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी। अक्षय और अनुष्का की जोड़ी कमाल लग रही थी। फिल्म हिट भी हुई थी और लोगों ने इस जोड़ी को सराहा भी था।


ये भी पढ़ें

image