मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि उन्हें विराट कोहली नहीं अल्कि खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार सबसे हॉट लगते हैं। अनुष्का और विराट के बीच रिलेशनशिप को काफी समय हो गया है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ नजर भी आते रहते हैं। अनुष्का ,विराट को इस समय डेट कर रही हैं, लेकिन जहां बात हॉट लगने की है, कोई है जो उन्हें विराट से भी ज्यादा हॉट लगता है। हॉट लगने के मामले में विराट कोहली पर भारी पड़े हैं फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार जिसे वह उन्हें दिल से पसंद करती हैं।