
नई दिल्ली। बॉलीवुड की शादियां काफी चर्चे का विषय बन जाती है । अभी हाल ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का फर्जी कार्ड वायरल हुआ । इस फर्जी कार्ड को भी सभी लोग पढ़ने लगे। क्योकि बॉलीवुड के कपूर खानदान का जो कार्ड ता भले ही वो फर्जी ही क्यो ना निकला हो। अब शादी के कार्ड की बात चली है तो हम आपको उन शाही शादियों के कार्ड के बारें में बताते है जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं
ईशा अंबानी-आनंद पीरामल
सबसे पहले बात करते हैं भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी के घर की शादी की। जहां उन्होनें अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी का कार्ड बटवाया । ईशा की शादी 12 दिसंबर 2018 में हुई थी । आप क्या जानते है कि ईशा की शादी के एक कार्ड की कीमत क्या थी इसकी कीमत 3 लाख रुपये बताई गई थी । क्रीम और गुलाबी रंग के बॉक्स के अंदर कार्ड था । जिसके खुलते ही गायत्री मंत्र बजता था।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का कार्ड भी काफी वायरल हुआ था शादी का यह कार्ड सफेद और गोल्डन कलर का था । दीपिका-रणवीर की शादी के कार्ड पर लिखा था, 'इतने सालों में आपने जो हमें प्यार...दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं।'
सोनम कपूर और आनंद आहूजा
आनंद आहूजा के साथ सोनम कपूर ने शादी की। इनका कार्ड नेचुरल ग्रीन कलर का था। सोनम कपूर ने शादी पर सबको ई-कार्ड भेजा ताकि पेपर और पैसे की बर्बादी ना हो।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
सोनम की तरह ही अनुष्का ने भी अपनी शादी के लिए इको फ्रेंडली कार्ड चुना। क्रीम रंग के इस कार्ड में अनुष्का और विराट का नाम लिखा है। इसमें फूलों की सजावट देखी जा सकती है। अनुष्का को पेड़-पौधों का बेहद शौक है। शायद इसलिए उन्होंने इनविटेशन किट में एक छोटा सा पौधा भी दिया।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने अपना आलीशान शादी में कार्ड के साथ शहद की बोतल और हर्बल टी गिफ्ट की। कार्ड में ये भी लिखा था कि कोई गिफ्ट लाने की जरूरत नहीं है। केवल आशीर्वाद चाहिए।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी के न्योते में तीन डब्बे थे। एक में वेडिंग कार्ड था और दूसरे में स्विट्जरलैंड से मंगाए गए खास चॉकलेट्स थे। वहीं तीसरे बॉक्स में अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन की लिखी कविता थी।
Updated on:
24 Oct 2019, 6:05 PM IST
Published on:
24 Oct 2019, 6:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.