8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anushka-Virat की बेटी का जन्म होते ही आखिर क्यों ऐसी हो गई Taimur Ali Khan की हालत.. Twitter पर करने लगे ट्रेंड

विराट-अनुष्का के माता-पिता बनने के बाद तैमूर पर बने मीम्स यूजर्स ने तैमूर अली खान की पॉपुलैरिटी को बताया खतरा रोते हुए तैमूर पर बनाए कई मीम्स

less than 1 minute read
Google source verification

image

Neha Gupta

Jan 11, 2021

Anushka Sharma, Virat Kohli and Taimur Ali Khan

Anushka Sharma, Virat Kohli and Taimur Ali Khan

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के घर नन्ही परी का आगमन हुआ है। अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी खुद विराट ने सोशल मीडिया पर दी है। इसके साथ ही उन्होंने सभी की प्रार्थनाओं का भी धन्यवाद किया है। कोहली के मैसेज के बाद जहां फैंस और सेलेब्स ने विरुष्का को बधाई देना शुरू कर दिया है। वहीं ट्विटर पर अचानक से तैमूर अली खान भी ट्रेंड करने लगे हैं। लोगों ने तैमूर को लेकर कई सारे मीम्स बना डाले हैं। दरअसल तैमूर मीडिया के फेवरेट चाइल्ड हैं। उनकी हर खबर आते ही वायरल हो जाती है। लेकिन अब फैंस तैमूर पर मीम बना रहे हैं।

जहां एक तरफ विराट और अनुष्का ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ तैमूर अली खान को यूजर्स ने ट्रेंड करवा दिया है। एक यूजर ने मीम शेयर किया जिसपर लिखा है- अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म हुआ तो तैमूर को उनकी नई गर्लफ्रेंड मिल गई है।

एक यूजर ने लिखा- विराट और अनुष्का की बेबी गर्ल का क्रेज देखते हुए तैमूर का रोने वाला फोटो शेयर किया है। इस पोस्ट पर तैमूर के लिए रोने वाला इमोजी बनाया गया है।

एक यूजर ने मीम शेयर किया है जिसमें अनुष्का और विराट की बेटी के जन्म के बाद तैमूर का हाल दिखाया गया है। एक बच्चा बुरी तरह चिढ़ा हुआ दिखाया जा रहा है।

एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि जब आपको लगे कि आप तैमूर का पूरा करियर बर्बाद करने वाले हैं। तैमूर को मिलने वाले मीडिया अंटेशन को लेकर लोगों ने मीम्स की बाढ़ ला दी है। अब देखना होगा कि क्या ये वाकई में सच साबित होने वाला है।