6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस अनोखे अंदाज में अनुष्का ने किया विराट को चियर्स, तरीका देख फैंस भी बोले ‘WOW’

अनुष्का और विराट अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते हुए अक्सर नजर आ जाते हैं।
2 min read
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

May 15, 2018

anushka sharma vira

anushka sharma vira

बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता है। दोनों अक्सर एक दूसरे को लेकर मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं विराट के लिए क्रिकेट का मैदान हो या फिर घर वह दोनों जगहों पर बेहतर तरीके से तालमेल बिठाना जानते हैं। विरुष्का की ये बॉडिंग एक बार फिर से नजर आई है। बता दें कि अनुष्का ने अपने पति विराट को बेहद ही अनोखे अंदाज में चियर्स किया है। अनुष्का और विराट अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते हुए अक्सर नजर आ जाते हैं।

Come on boys❤️🏏🎈

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

इस तरह किया विराट की टीम को चियर्स:
दरअसल, इन दिनों विराट कोहली की टीम आरसीबी सेमीफाइनल में जगह बनाने जद्दोजहद में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर अनुष्का अपनी अनोखे ढंग से टीम और विराट का मनोबल बढ़ाती हुई नजर आई हैं। बता दें कि अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट किया है। जिसमें वह एक टीशर्ट पहने हुए नजर आ रही है, उस टीशर्ट पर विराट कोहली और उनकी जर्सी का नंबर 18 लिखा नजर आ रहा है। वहीं फोटो के साथ एक कैप्शन भी लिखा गया है। उन्होंने लिखा है- 'कम आॅन ब्वॉयज'। अब भला विराट कोहली को जब इस वक्त अपनी टीम और खुद का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रेरणा की जरूरत है, तब ऐसे में अनुष्का की इस तस्वीर से बड़ी प्रेरणा और भला क्या हो सकती है।

पवेलियन में अनुष्का को ढूंढते नजर आए थे विराट:
यही नहीं अनुष्का पिछले कई मैचों में विराट को और उनकी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम भी गई थीं। उन्हें कई मैचों के दौरान देखा गया है। वहीं बीते दिनों पवेलियन में अनुष्का को ढूंढते हुए विराट कोहली का एक वीडियो भी वायरल हो गया था। अनुष्का की फिल्मों की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग में बिजी हैं। सइ फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। इसके दूसरे शेड्यूल की शूटिंग इन दिनों यूएस में चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग