3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ की सड़कों पर कुछ इस तरह दिखीं PETA की कार्यकर्ता, लोगों से की ये अपील

लखनऊ की सड़कों पर पेटा कार्यकर्ता ने दिया चमड़ा मुक्त वस्तुएं इस्तेमाल करने का संदेश

2 min read
Google source verification
PETA

लखनऊ. 'हर कोई किसी का बच्चा होता है'। यह बात जानता तो हर कोई है लेकिन इसकी कीमत कम ही लोग समझते हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) की एक कार्यकर्ता ने अनोखे अंदाज में चमड़ा मुक्त वस्तुओं को इस्तेमाल करने का संदेश दिया।

पेटा की इस महिला कार्यकर्ता ने प्लास्टिक और रबड़ से बनी गुड़ियों वाले कपड़े को पहन कर चमड़ा मुक्त वस्तुओं को अपनाने का संदेश दिया। महिला कार्यकर्ता के हाथ में बहुत सारे रब्बर के गुड्डे हैं, जिनपर एक ही तरह के कपड़े लगे हुए हैं। पेटा की इस कार्यकर्ता के हाथ में एक पैम्पलेट भी है, जिसपर लखनऊ के लोगों को ये संदेश पहुंचाया जा रहा है 'हर कोई किसी का बच्चा होता है, चमड़ा मुक्त वस्तुएं अपनाएं'।

इस खूबसूरत संदेश के साथ पेटा की ये कार्यकर्ता लखनऊ के लोगों को लेदर फ्री होने की बात कह रही है। पेटा एक ऐसी संस्था है, जो लोगों को शाकाहार अपनाने, लेदर की वस्तुएं न इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करती है। ये एक पशु अधिकार संगठन है।

एनिमल एक्टिविस्ट कामना पांडे का इस मामले में कहना है कि मॉर्डन लाइफस्टाइल में लेदर से बनी चीजों को इस्तेमाल करने की आदत पड़ गयी है। लेदर के इस्तेमाल के लिए जानवरों की खाल का यूज किया जाता, जो कि गलत है। लेदर के लिए एक जानवर की खाल तब ली जाती है, जब वो जिंदा होता है। लोग सोचते हैं जानवर तो मर चुका था, तब जाकर उसके चमड़े से सामान बन सका। लेकिन हमारा फैशन कितने जानवरों की जान लेता है, इस बात का अंदाजा हमें नहीं होता है। मुझे खुशी है कि पेटा जैसे ऑर्गनाइजेशन इस तरह का संदेश लोगों तक पहुंचा रहे हैं कि उन्हें लेदर फ्री चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।

बॉलीवुड का पेटा प्रेम

कई बॉलीवुड हस्तियां पेटा से जुड़ी हुई हैं। समय-समय पर कई हस्तियां शाकाहार होने और चमड़ा मुक्त चीजों का इस्तेमाल न करने का संदेश देते हैं। हाल ही में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को पेटा-2017 के लिए पर्सन ऑफ द ईयर के पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। इसी तरह अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को भी कुछ साल पहले पेटा की ओर से हीरो टू एनिमल अवॉर्ड से नवाजा गया था।

पेटा के प्रमोशन के लिए कराया था फोटोशूट

कुछ समय पहले अभिनेत्री सनी लियोनी ने PETA के लिए फोटोशूट कराया था, जो कि एनिमल फ्री फैशन कैंपेन के लिए कराया गया था। ये कैंपेन फैशन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली जानवरों की खाल के खिलाफ है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग