4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

56 साल के अरबाज खान बनने वाले हैं पिता! पत्नी शूरा हैं प्रेग्नेंट? क्लीनिक के बाहर दिखे कपल

Arbaaz Khan wife Sshura Khan Pregnant rumour: अरबाज खान के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। खबर आ रही हैं कि शूरा खान प्रेग्नेंट हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
अरबाज खान की पत्नी शूरा हैं प्रेग्नेंट

अरबाज खान की पत्नी शूरा हैं प्रेग्नेंट

Sshura Khan Pregnancy rumour: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर से बड़ी खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद शूरा खान से शादी करने वाले अरबाज खान पापा बनने वाले हैं। 56 साल के एक्टर ने खुद से 25 साल छोटी रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट के साथ 2023 दिसंबर में शादी की थी। अब लगभग 8 महीने बाद खबर है कि शूरा खान मां बनने वाली हैं।

अरबाज खान बनने वाले हैं पिता (Arbaaz Khan wife Sshura Khan Pregnant rumour)

अरबाज खान और शूरा खान को जब भी देखा जाता है दोनों साथ में ही नजर आते हैं। शूरा खान पैपराजी के सामने आने से हमेशा बचती नजर आती हैं। दोनों के प्यार भरे वीडियो फैंस को काफी पसंद आते हैं। ऐसा ही एक अरबाज और शूरा का वीडियो सामने आया है। इसमें कपल एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुआ है। इसके बाद खबर है कि शूरा प्रेग्नेंट हैं और अरबाज दूसरी बार पिता बनने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : 10 दिन बाद शत्रुघ्न सिन्हा का छलका दर्द, सोनाक्षी-जहीर की शादी पर बोले- मेरी बेटी का फैसला...

अरबाज खान जब क्लीनिक के बाहर पत्नी साथ नजर आए तो फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पैपराजी कपल से पूछने लगे कि कोई खुशखबरी है क्या? कपल ने मुस्कुराया और वहां से निकल गए। दोनों ने इस पूरी खबर पर कोई जानकारी नहीं दी।

Story Loader