4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 दिन बाद शत्रुघ्न सिन्हा का छलका दर्द, सोनाक्षी-जहीर की शादी पर बोले- मेरी बेटी का फैसला…

Shatrughan Sinha React Sonakshi- Zaheer Wedding: शत्रुघ्न सिन्हा का तबीयत खराब के बीच सोनाक्षी और जहीर को अपना दर्द बयां किया है।

2 min read
Google source verification
शत्रुघ्न सिन्हा का सोनाक्षी औप जहीर की शादी पर कमेंट

शत्रुघ्न सिन्हा का सोनाक्षी औप जहीर की शादी पर कमेंट

Shatrughan Sinha React Sonakshi- Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से 23 जून को शादी की है। एक्ट्रेस ने ये परिवार के खिलाफ जाकर अपने प्यार को नया नाम दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा का परिवार नहीं चाहता था कि उनकी बेटी गैर धर्म में शादी करे। ऐसे में एक्ट्रेस ने किसी की बात नहीं सुनी और अपने नए घर से शादी की तैयारियां शुरू कर दी। अकेले हर चीज को मैनेज करने के दौरान बेटी के प्यार के आगे एक बाप ने घुटने टेक दिए और सोनाक्षी- जहीर की शादी पर हामी भर दी। अब लगभग 10 दिन बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर बेटी की शादी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया जहीर-सोनाक्षी पर कमेंट (Shatrughan Sinha React Sonakshi- Zaheer Wedding)

सोनाक्षी और जहीर इकबाल पिछले 7 सालों से एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे। कपल 2 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह रहे थे। बावजूद इसके सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने अपनी बहन की शादी से दूरी बनाकर रखी। खुद शादी के 5 दिन बाद शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत बिगड़ी और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। अब टाइम्स नाउ से बातचीत में एक बार फिर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "मेरी बेटी ने जहीर से शादी की है और वह बहुत खुश है। सब अच्छे से हुआ है। भगवान की कृपा से मेरी बेटी हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही है। उसकी खुशी में मेरी खुशी है। जो लोग खुश नहीं हैं उनको कहने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है।"

यह भी पढ़ें : 24 घंटे बाद शत्रुघ्न सिन्हा का टूटा ‘सब्र का बाण’, सोनाक्षी-जहीर की शादी पर बोले- मैंने उसका कन्यादान…

सोनाक्षी और जहीर इन दिनों अपना हनीमून पीरियड एंजॉय कर रहे हैं। कई लोग सोनाक्षी को ट्रोल भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि पिता हॉस्पिटल में भर्ती हैं और वह अपने पति के साथ स्विमिंग पूल में मजे कर रही हैं। कई एक्ट्रेस को मतलबी कर रहे हैं और उनकी शादी को लव जिहाद बता रहे हैं।