हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। जिसकी वजह से वह सुर्खियों में बनी हुईं हैं। दरअसल, उनके एक्स पति अरबाज़ खान ने उनके लिए आम से भरा एक बॉक्स भेजा है। जिसकी फोटोज उन्हें शेयर कर उन्हें थैंक्यू कहा है। यही वजह है कि मलाइका सुर्खियों में बनी हुईं हैं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड के कई ऐसे कपल्स हैं। जो तलाक हो जाने के बाद भी अपनी शानदार बॉन्डिंग की वजह से जाने जाते हैं। अक्सर कई बार अलग होने के बाद भी इन कपल्स को मिलते-जुलते भी देखा गया है। इन्हीं में से एक हैं बी-टाउन के एक्स हसबैंड और वाइफ एक्टर अरबाज़ खान और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा। 19 सालों तक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जीने के बाद कपल ने अलग होने का फैसला लिया। 4 साल पहले ही अरबाज़ और मलाइका ने तलाक लिया है। जिसके बाद से दोनों अपनी अलग-अलग राह पर निकल पड़े हैं। दोनों का एक बच्चा भी है। जिसके साथ अक्सर कपल को साथ में देखा जाता है। लेकिन हाल ही में मलाइका ने एक पोस्ट किया है। जिसे देख लगता है। अलग होने के बाद भी कपल के बीच कुछ तो बाकी है।
अरबाज़ ने भेजे मलाइका ने लिए आम
दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में रसीले आम से भरा एक बॉक्स नज़र आ रहा है। इस तस्वीर पर मलाइका ने एक मैसेज भी लिखा है। जिसमें वह बताती हैं कि 'यह आम अरबाज़ ने भिजवाए हैं। जिसके साथ उन्होंने अरबाज़ को थैंक्यू भी कहा है।' मलाइका द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इसी के साथ मलाइका ने लोगों से अरबाज़ से ऑनलाइन आम खरीदने की भी गुजारिश की है।
अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं मलाइका
आपको बता दें साल 1998 में मलाइका ने अरबाज़ संग शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। जिसका नाम अरहान है। वहीं अरबाज़ से तलाक लेने के बाद मलाइका अर्जुन कपूर को डेट करने लगी। यही नहीं पति से अलग होने के बाद मलाइका अर्जुन संग खुलेआम अपने रिलेशनशिप का सबूत देने लगी। वहीं दोनों की शादी को लेकर अक्सर खबरें सामने आती ही रहती है। कई बार दोनों के पार्टी और इवेंट में साथ में स्पॉट किया जाता है।
फिटनस के चलते भी मलाइका रहती हैं सुर्खियों में
47 साल की मलाइका अरोड़ा और एक बेटे की मां होने के बावजूद भी वह अपनी फिट बॉडी से लोगों के बीच हॉट गॉसिप बनी रहती हैं। मलाइका अक्सर जिम और योगा क्लास के बाहर स्पॉट होती हैं। उनकी फिटनेस अच्छी-अच्छी एक्ट्रसेस को उनके आगे फेल कर देती हैं। आपको बता दें Diva के नाम से मलाइका का मुंबई में खुद का योगा सेंटर हैं। जहां पर कई सेलेब्स योगा करने आते हैं।