
नई दिल्ली। बिग बॉस कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ काफी समय से सुर्खियों पर बनी हुई है। कुछ समय पहले इन्होनें बिग बॉस कंटेस्टेंट अरहान खान पर धोखाधड़ी और पैसा हड़पने का मामला दर्ज करवाया था लेकिन इस बार उनका फेका पांसा उल्टा उन पर ही पड़ गया। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार रात अमृता को गोरेगांव ईस्ट के होटल से गिरफ्तार कर लिया। अमृता को पुलिस रेड में मुंबई के फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया गया। अमृता के अलावा एक और स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस ऋचा सिंह को भी अरेस्ट किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिन दोनों एक्ट्रेसेज को पुलिस ने पकड़ा है वो दोनों सेक्स रैकेट का हिस्सा हैं। दोनों ही एक्ट्रेसेज को सेक्शन 370 (3), आईपीसी 34 और सेक्शंस 4,5 (अनैतिक तस्करी अधिनियम की रोकथाम) के तहत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दो एस्कॉर्ट्स को बचाया, और पता चला कि वे अमृता और ऋचा के साथ कोऑर्डिनेट कर रही थीं, जो कि होटल के आसपास के इलाकों में थीं। जब अमृता को रेड के बारे में पता चला, तो उसने घटनास्थल से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया।
कौन हैं अमृता धनोआ?
बता दें कि अमृता बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड है। . अमृता धनोआ ने अरहान खान पर उन्हें धोखा देने और ठगने के आरोप लगाए थे। उन्होंने अरहान के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
Updated on:
10 Jan 2020 05:52 pm
Published on:
10 Jan 2020 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
