27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिरी बार जिस स्टेज पर KK ने किया परफॉर्म Arjun Kanungo ने बताई उसकी सच्चाई, कहा- ‘सांस तक नहीं ली जा रह थी’

प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कृष्णकुमार कुन्नथ (kk) का 53 वर्ष की आयु में कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यहां वो एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने पहुंचे थे। इस खबर के बाद संगीत जगत में सन्नाटा सा पसर गया। के के फैंस भी इस खबर से बहुत दुखी हुए थे। इतना समय बीत चुका है, लेकिन अब भी फैंस ये यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि, केके हम सबके बीच नहीं रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 11 Jun 2022, 3:20 PM IST

Arjun Kanungo on Kolkata audi where KK performed last

Arjun Kanungo on Kolkata audi where KK performed last

वहीं अब वहीं केके की डेथ पर सिंगर अर्जुन कानूनगो (Arjun Kanungo) ने चौंकाने वाली बात शेयर की है। अर्जुन कानूनगो ने लाइव शो की सच्चाई से पर्दा उठाया है।

हाल ही में एक इंटरव्यू अर्जुन कानूनगो ने कहा कि, 'मैंने सुना ऑडिटोरियम में काफी ज्यादा गर्मी थी। मैंने भी इसी ऑडिटोरियम में परफॉर्म किया और मेरा भी अनुभव ऐसा ही था। मैं सांस नहीं ले पा रहा था। वहां, इतनी गर्मी थी, कि एसी भी काम नहीं कर रहे थे। पुराने ऑडिटोरियम का अच्छे से रख रखाव नहीं किया जाता है। ये कई स्तर की समस्या है। ऑडिटोरियम को बेहतर होना चाहिए। मुझे नहीं पता कि ये बात मैनेजमेंट को पता थी या नहीं। अगर उन्हें पता था कि के.के. ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं तो उन्हें तुरंत शो बंद कर देना चाहिए। कोई फर्क नहीं पड़ता केवल एक ही शो है।'

इसके साथ ही उन्होंने कॉनसर्ट के दौरान आयोजकों के किए गए इंतजाम पर सवाल खड़े करते हुआ सिंगर आशा के साथ हुई एक घटना का जिक्र किया। सिंगर ने कहा कि, 'हम न्यूजीलैंड में थे। मैं आशा जी के बगल में खड़ा था क्योंकि मैं उनके साथ गाना गा रहा था। शो के दौरान वह मेरे पास आईं और कहा, 'मेरे सीने में दर्द हो रहा है।' उस वक्त वह लगभग 77 साल की थीं। मैं ये सुनकर अचानक डर गया क्योंकि उस वक्त मैं 19 साल का बच्चा था और मुझे लग रहा था कि मैं इस परिस्थिति का कैसे सामाना करुंगा।

बता दें कि 31 मई को केके का कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट था। कॉन्सर्ट करने के दौरान उनको अचानक घबराहट महसूस होने लगी। कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन, उनकी जान नहीं बच पाई।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग