24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का हो गया ब्रेकअप! किया ऐसा ऐलान, रह गए सभी हैरान

ऐसा लग रहा है कि इन दोनों के बीच में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

2 min read
Google source verification
malaika and Arjun

malaika and Arjun

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पिछले कुछ समय से अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि सार्वजनिक रूप से अभी तक अपने रिलेशन को नहीं स्वीकारा। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इन दोनों के बीच में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल में अर्जुन कपूर ने ऐसा बयान दिया कि जिसे सुनकर हरकोई हैरान रह गया।

अर्जुन कपूर ने हाल में कहा कि वे सिंगल हैं। यह बात अर्जुन ने वेलेंटाइन डे पर कही। ज्ञातव्य है कि अर्जुन और मलाइका हर दूसरे दिन एक-दूसरे के संग डेट पर स्पॉट होकर अपने अफेयर की खबरों को जोर देते आ रहे हैं। हाल ही में मलाइका ने तो अर्जुन कपूर की तस्वीर पर कमेंट भी किया था। लेकिन अब अर्जुन कपूर ने वेलेंटाइन डे के दिन अपने सिंगल होने का ऐलान किया है।

अर्जुन ने हाल ट्वीटर पर एक पोस्ट में लिखा, 'गुनाहों में मेरे दोस्त विक्रम और नंदिता उर्फ रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने इस वेलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर तलाश किए और मुझे और अली अब्बास जफर को अपने पार्टनर की तलाश के लिए अकेला छोड़ दिया लेकिन टेंशन लेने का नहीं अली क्योंकि अपना टाइम आएगा।' अर्जुन की इस पोस्ट के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्जुन और मलाइका के रिश्तों में खटास आ गई है।