
Arjun Kapoor
नई दिल्ली। एक्टर अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) काफी समय से रिलेशन में हैं। जिनके अफेयर की चर्चा आप हर जगह देख सकते है। लेकिन इनके रिश्ते को लेकर एक खबर सुनने को आ रही है कि ये लोग अभी नही बंध सकते है शादी के बंधन में..
खबरें तो ऐसी भी आ रही हैं कि मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora ) तो शादी करने के लिए राजी हैं। लेकिन अर्जुन कपूर इस बात के लिए अभी मंजूर नही है। जबकि अर्जुन कपूर का परिवार भी चाहता है कि ये अर्जुन की शादी जल्दी हो जाए लेकिन एक्टर अभी तैयार नहीं है। अर्जुन के मुताबिक जब सही समय आएगा वो शादी कर लेंगे।
एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) ने अपनी शादी को लेकर इस बात का खुलासा किया था। जिसमें उन्होंने कहा था ' मैं जरूरत से ज्यादा ही मैच्योर हूं, कई बार इसके चलते मुझे खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। अब जब इतना बड़ा फैसला लेना है तो सब कुछ सोचकर लिया जाएगा। ना जल्दी लिया जाएगा और ना ही देर से। बिल्कुल ठीक समय पर बता दिया जाएगा'
अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) ने इंटरव्यू के दौरान यह तक कहा है कि मैने मलाइका((Malaika Arora)) के संग चल रहे रिश्ते को किसी से छिपाया नही हैं। उन्हें जिंदगी में सेटल होना है। वो शादी करना चाहते हैं। लेकिन वो कब, कहां, किस जगह होगी। इस बात का ही इंतजार हर किसी को हो रहा है। वैसे मलाइका और अर्जुन के शादी में देरी करने की वजह उनके बिजी प्रोजेक्ट भी बताए जा रहे हैं।
वर्क फर्ंट की बात करे तो अर्जुन कपूर इस साल 2 बड़े प्रोजेक्ट उनके हाथ में हैं। वो दिबाकर बनर्जी निर्देशित 'संदीप और पिंकी फरार' में काम करने वाले हैं। उन्हें एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के अपोजिट कास्ट किया है।
मलाइका अरोड़ा की बात करें तो वो एक डांस रियलिटी शो जज करने जा रही हैं। वो ' इंडियास बेस्ट डांसर' में जज की भूमिका अदा करेंगी। उनके साथ गीता कपूर और टेरेंस लुईस भी जज के रूप में दिखेंगे।
Updated on:
11 Feb 2020 03:09 pm
Published on:
11 Feb 2020 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
