scriptश्रीदेवी की मौत के बाद जाह्नवी- खुशी को लेकर बदला अर्जुन का रवैया, बहनों को लेकर हुए प्रोटेक्टिव | arjun kapoor janhvi kapoor khushi kapoor sridevi death | Patrika News
बॉलीवुड

श्रीदेवी की मौत के बाद जाह्नवी- खुशी को लेकर बदला अर्जुन का रवैया, बहनों को लेकर हुए प्रोटेक्टिव

आजकल बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर परिवार का काफी ध्यान रख रहे हैं। अभी भी श्रीदेवी की बेटियां अपनी मां को खोने के गम से पूरी तरह उभर नहीं पाई हैं।

Mar 10, 2018 / 02:06 pm

Riya Jain

arjun kapoor

arjun kapoor

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी ऐक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ। उनकी मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को अंदर तक हिला कर रख दिया। श्रीदेवी की बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के बीते कुछ दिन काफी दुखभरे साबित हुए। लेकिन इस दुखभरी घड़ी में जिस शख्स ने उनका सबसे ज्यादा ख्याल रखा वो हैं उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर। सुनने में आया है कि आजकल बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर परिवार का काफी ध्यान रख रहे हैं। अभी भी श्रीदेवी की बेटियां अपनी मां को खोने के गम से पूरी तरह नहीं उबर पाई हैं।

इसी के चलते आजकल अर्जुन कपूर दोनों छोटी बहनों की देख-रेख में लगे हैं। कपूर परिवार के करीबी सोर्स ने बताया कि श्रीदेवी के जाने के बाद अर्जुन कपूर अपनी बहन जाह्नवी और खुशी के लिए काफी प्रोटेक्टिव हो गए हैं। बता दें बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी के बच्चे अंशुला और अर्जुन हमेशा इंडिपेंडेंट रहे हैं। बीते सालों में अर्जुन श्रीदेवी और उनकी बेटियों से ज्यादा क्लोज नहीं थे। पर अब वे अपनी छोटी बहनों के करीब रहना चाहते हैं।

परिवार के एक सोर्स ने बताया, ‘अब तक अर्जुन और उनकी बहन अंशुला ने अपने पिता के परिवार से अलग इंडिपेंडेंट लाइफ जी है। लेकिन अब अर्जुन को लगता है कि उनके पिता और उनकी स्टेप सिस्टर्स को उनकी जरूरत है। वह उनके लिए अपनी सगी बहन अंशुला की तरह प्रोटेक्टिव फील करने लगे हैं।’ इन दिनों बोनी की बड़ी बेटी अंशुला भी जाह्नवी-खुशी का काफी ध्यान रख रही हैं।

गौरतलब है कि बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर एक्ट्रेस श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेने और पिता का दुख भरी घड़ी में साथ देने के लिए दुबई पहुंचे थे। इसके बाद अर्जुन कपूर को श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में भी देखा गया जबकि बताया जाता है कि अर्जुन के श्रीदेवी और उनकी बेटियों से ज्यादा अच्छे रिश्ते नहीं थे।

Home / Entertainment / Bollywood / श्रीदेवी की मौत के बाद जाह्नवी- खुशी को लेकर बदला अर्जुन का रवैया, बहनों को लेकर हुए प्रोटेक्टिव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो