
Arjun Kapoor Loose 50 Kg Weight Without Surgery
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उनकी फिल्म सरदार का ग्रैंडसन रिलीज़ हुई थी। जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब प्रशंसा की गई। काफी लंबे समय बाद अर्जुन कपूर किसी फिल्म में दिखाई दिए हैं। वैसे आपको बता दें हीरो बनने की जर्नी अर्जुन कपूर के बिल्कुल भी आसान नहीं थी। बड़े पर्दे पर हैंडसम और चार्मिंग दिखाई देने वाले अर्जुन कपूर एक समय में अपने वजन को लेकर सुर्खियों में रहते थे। जिसे उन्होंने कड़ी मेहनत के साथ कम किया।
140 किलो वजन था अर्जुन कपूर का
फिल्मों में आने से पहले अर्जुन कपूर का वजन लगभग 140 किलो था। अपना वजन देख कभी अर्जुन भी खुद को हीरो के रूप में नहीं सोच पाते थे। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि वजन कम करने की प्रेरणा उन्हें एक्टर सलमान खान से मिली। सलमान खान ने ही अर्जुन कपूर को वजन कम करने के लिए गाइड किया था। बताया जाता है कि सलमान खान खुद अर्जुन कपूर को वर्कआउट करवाते थे।
अस्थमा की थी दिक्कत
एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बताया था कि उन्हें अस्थमा की शिकायत भी थी। ऐसे में ज्यादा वजन और अस्थमा की वजह से वो 10 सेकेंड भी नहीं भाग पाते थे। अर्जुन ने ये भी कहा था कि 'एक समय में मोटापा उनका हिस्सा और वो उसे कम नहीं करन चाहते थे।' अर्जुन कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको काफी हैरान किया साथ ही कई लोगों को प्रेरणा भी दीं।
अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म
अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो फिल्म 'भूत पुलिस' में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म उनके साथ एक्टर सैफ अली खान भी नज़र आएंगे। फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में हुई थी। जहां कुछ समय पहले अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा संग गए थे। वैसे आपको बतातें चलें कि अर्जुन अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर मलाइका संग उनकी शादी की खबरें सामने आती ही रहती हैं।
Published on:
30 Jun 2021 10:25 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
