8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मदर्स डे पर एक्टर Arjun Kapoor को आई मां Mona Kapoor की याद, कैंसर की वजह से हुई थी मौत

अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) ने मदर्स डे ( Mother's Day ) पर मां मोना कपूर ( Mona Kapoor ) को किया याद इमोशनल मैसेज के साथ सभी से मां का सम्मान करने की कही बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 11 May 2020, 3:00 PM IST

Arjun Kapoor Shared Emotional Message For His Mother On Mother's Day

Arjun Kapoor Shared Emotional Message For His Mother On Mother's Day

नई दिल्ली। बीते दिन पूरी दुनिया में मदर्स डे ( Mother's Day ) सेलिब्रेट किया गया। सभी बच्चों ने अपनी मां के लिए दिन को स्पेशल मनाने की पूरी कोशिश की। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी माओं संग तस्वीर शेयर की और बेहद ही खूबसूरत स्पेशल मैसेज दिया। मदर्स डे पर हिंदी सिनेमा जगत के अभिनेता अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) भी मां मोना कपूर ( Mona Kapoor ) को याद करते हुए नज़र आए। इस खास मौके पर उन्होंने लोगों को एक मैसेज दिया। उन्होंने सभी लोगों से रिक्वेस्ट की वह हमेशा अपनी मां का सम्मान करें।

अर्जुन कपूर ने वीडियो को इंस्टाग्राम ( Arjun Kapoor Instagram ) पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि 'जब भी आपके माता-पिता आपको फोन करें तो उसे उठाकर उनसे बातें करें। जब भी आपके पेरेंट्स आपसे बात करना चाहें तो हमेशा उनसे बात करो। उन्हें खुद को गले लगाने दिया करो'। वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा-'मदर्स डे पर कुछ इस तरह से डील कर रहा हूं। बुरा मत मानना थोड़ा अजीब इमोशनल वाला संडे था। मैं इसे संभाल सकता हूं। लेकिन लॉकडाउन और मदर्स डे एक साथ थोड़ा ज्यादा हो गया। इमोशन्स के सिस्टम से बाहर निकलते हुए। सभी को हैप्पी मदर्स डे। मिस यू मां हैप्पी मदर्स डे। आपको हमेशा याद करता हूं।' उनके इस इमोशल पोस्ट को देखकर सभी सेलेब्स कमेंट करते हुए दिखाई दिए। जिनमें कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif ) से लेकर कृति सेनन ( Kriti Sanon ) शामिल हैं। जहां कैटरीना कैफ कमेंट में दिल का इमोजी पोस्त किया वहीं, कृति ने उन्हें एक वर्चुल हग भेजी।

बता दें 2012 में कैंसर की बीमारी की वजह से बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर इस दुनिया से रुख्सत हो गई थीं। मोना की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड तमाम हस्तियों के साथ दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी भी शामिल हुई थीं। पिता की दूसरी बीवी होने की वजह से अर्जुन कपूर उन्हें कभी पसंद नहीं करते थे। बोनी कपूर की दूसरी शादी के बाद से अर्जन कपूर और अंशुला को लेकर अकेले रहने लगी थीं। लेकिन जब श्रीदेवी की मौत हुई तब अर्जुन ने दिल से सभी तरह की कड़वाहट को भूल कर अपनी दोनों सौतेली बहनों को गले लगा लिया था।