मेरी फिल्में देखने के लिए मेरे साथ नहीं:
अर्जुन ने इस लेटर में लिखा, 'मैं आज पटियाला में शूटिंग कर रहा हूं, काश मैं आपको फोटो भेज ये बता पाता कि ये लोकेशन कितनी खूबसूरत है। साथ ही उन्होंने लिखा कि यकीन नहीं होता कि 6 साल हो गए हैं। अर्जुन ने लिखा, 'आप मेरी फिल्मों को देखने के लिए मेरे साथ रेड कार्पेट पर नहीं चल सकीं। पिछले छह सालों में आप हमेशा मेरे साथ रहीं और मेरी 9 फिल्मों की साथी हैं।' अर्जुन ने लिखा,आपने हमें जो सिखाया है हम उसी रास्ते पर वल रहे हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।'