25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलाइका अरोड़ा से शादी के सवाल पर अर्जुन कपूर ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत का ट्रेलर रिलीज हुआ अर्जुन कपूर ने किए निजी जिंदगी से जुड़े ढेर सारे खुलासे

2 min read
Google source verification
arjun.jpeg

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों पानीपत को लेकर जितने ज्यादा सुर्खियों में है उससे कहीं अधिक वो अपनी शादी को लेकर काफी चरेच्त होते हुएदिख रहे है। अभी हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी शादी को लेकर कुछ खुलासे किए है। जिससे लोगों की उमंग और अधिक उनकी शादी की डेट सुनने को लेकर हो रही है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह दोनों अक्सर एक साथ कभी किसी पार्टी में तो कभी रेस्टोंरेट के बाहर नजर आते हैं। बीते दिनों मलाइका ने अपने शादी को लेकर भी बड़ी बात बोली थी। ऐसे में अब अर्जुन कपूर ने भी अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान आया है।
हाल ही में अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी ढेर सारे खुलासे किए। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर ने अपनी शादी को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह वो शादी नहीं करना चाहते हैं और जब भी ऐसा होगा, सभी को इसमें आमंत्रित जरूर करेंगे।

शादी ना करने की वजह को बताते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि उनके परिवार में बड़ी शादियां हैं और वह जल्दबाजी में शादी में नहीं करना चाहते हैं। अर्जुन कपूर के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। वहीं अर्जुन कपूर से पहले मलाइका अरोड़ा अपनी शादी को लेकर बड़ी बात बोली थी।
मलाइका अरोड़ा ने अपनी ड्रीम वेंडिग के बारे में कहा- 'मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है।' नेहा से बात करते हुए मलाइका ने अर्जुन से जुड़ी बात भी बताई। अर्जुन को लगता है कि मैं अच्छी तस्वीरें नहीं खींचती, जबकि वो मेरी अच्छी तस्वीरें खींचता है।'
अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करे तो वो इस समय फिल्म पानीपत को लेकर काफी व्यस्त है आशुतोष गोवारिकर के द्वारा निर्देशन पर बन रही यह फिल्म 1761 को पानीपत की तीसरी लड़ाई पर अधारित है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सेनन, संजय दत्त, मोहनीश बहल, सुहासिनी मुले, पद्मिनी कोल्हापुरे और जीनत अमान जैेस कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।