9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलाइका अरोड़ा से शादी की खबरों पर अर्जुन कपूर का आया पहला रिएक्शन, स्टोरी शेयर कर दिया रिएक्शन

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबर सुर्खियों में बनी हुई हैं। लगातार यह खबर आ रही हैं कि कपल अब अपने रिलेशनशिप को एक नया नाम देने वाले हैं। कहा जा रहा हैं कि कपल शादी के बंधन में बधने वाले हैं। अब इस खबर के बीच अर्जुन कपूर का पहला रिएक्शन सामने आया हैं।

2 min read
Google source verification

image

Manisha Verma

May 19, 2022

मलाइका अरोड़ा से शादी की खबरों पर अर्जुन कपूर का आया पहला रिएक्शन, स्टोरी शेयर कर दिया रिएक्शन

arjun kapoor reaction on reports of his wedding with malaika arora

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें खुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दे कि दोनो एक दूसरें को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और उनकी कैमिस्ट्री भी कमाल की है। यही वजह है कि इस कपल की शादी की रिपोर्ट्स भी अक्सर आती रहती है। बीते दिन से एक बार फिर दोनो की शादी की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब इन खबरों पर इशारों इशारों में अर्जुन कपूर का रिएक्शन सामने आया है।

अब दोनो की शादी की खबर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फैंस दोनो की शादी की तारिख जानना चाहते हैं। इस बीच बुधवार को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इशारों इशारों में इन खबरों पर रिएक्शन दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा हैं कि- "इस बात से मुझे प्यार हो गया है कि कैसे दूसरे लोग मेरी ज़िंदगी के बारे में मुझसे भी ज्यादा जानते हैं।

अर्जुन कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी देखकर ऐसा लगता हैं कि उनकी और मलाइका की शादी की खबरें अफवाह हैं। लेकिन खबरों की माने तो कपल नवंबर या दिसंबर के महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबर तो यहां तक आ रही है कि दोनों एक इंटीमेट वेडिंग प्लान कर रहे हैं। लेकिन फिलहार अर्जुन कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी देख यह लग रहा हैं कि दोनो की शादी की खबरें अफवाह हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हम अब उस स्टेज पर हैं, जहां हम इसे आगे ले जाने पर विचार कर सकते हैं। जिसको सुन फैंस को भी ऐसा लगने लगा था कि कपल अब अपनी शादी के बारें में सोच रहे हैं। मलाइका ने यह भी कहा था कि हम भविष्य को एक साथ देखने के लिए विचार करेंगे कि हम इसे यहां से कहां ले जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai की आंखों में है क्या खासियत? खुद किया आखों के रंग से जुड़ा खुलासा