scriptसलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे Arjun Kapoor, ब्रेकअप के बाद हो गया था ऐसा हाल | arjun kapoor serious relationship with arpita khan before malaika aror | Patrika News
बॉलीवुड

सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे Arjun Kapoor, ब्रेकअप के बाद हो गया था ऐसा हाल

अर्पिता खान के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे अर्जुन कपूर
सलमान खान को खुद दी थी इसकी जानकारी
ब्रेकअप के बाद हो गया था बुरा हाल

Mar 09, 2021 / 10:17 pm

Neha Gupta

photo_2021-03-09_21-50-57.jpg

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज फिटनेस डीवा और अरबाज खान की एक्स-वाइफ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को डेट कर रहे हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब अर्जुन, सलमान खान (Salman Khan) की लाडली बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) के प्यार में दीवाने थे। अर्जुन अर्पिता को अपना पहला प्यार मानते हैं। हालांकि दोनों का ब्रेकअप हो गया और अर्जुन ने अपने करियर पर ध्यान देना शुरू कर दिया। लेकिन अर्पिता से दूर होने के बाद अर्जुन का बेहद बुरा हाल हो गया था। तो चलिए आपको बताते हैं कि अर्जुन का अर्पिता से ब्रेकअप क्यों हुआ था और मलाइका से उनकी मुलाकात कब हुई।

अर्पिता खान के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे अर्जुन कपूर

अर्पिता खान के साथ अर्जुन कपूर सीरियस रिलेशनशिप में थे। उस वक्त उनकी उम्र मात्र 18 साल की थी और वजन बेहद ज्यादा हुआ करता था। अर्जुन ने बहुत हिम्म्त करते हुए अर्पिता के साथ अपना रिश्ता सलमान खान और पूरे परिवार के सामने रखा था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैंने डरते हुए ये बात सलमान भाई को बताई थी। मैं पहले से उन्हें जानता था, उनके साथ अच्छा बॉन्ड था। मेरी बात सुनने के बाद वो काफी शॉक्ड हो गए थे लेकिन उन्होंने कुछ कहा नहीं था। दो साल रिलेशनशिप में रहने के बाद एक दिन अचानक अर्पिता ने मुझसे ब्रेकअप कर लिया और मैं बुरी तरह टूट गया था।

arpita_khan.jpg

मलाइका अरोड़ा की 2017 में हुई एंट्री

अर्पिता खान ने अर्जुन कपूर से ब्रेकअप करने के बाद आयुष शर्मा से साल 2014 में शादी कर ली थी। वहीं अर्जुन ने अपने 140 किलो वजन पर ध्यान देना शुरू कर दिया। अर्पिता से दूर होने के बाद अर्जुन ने अपना पूरा ध्यान करियर पर लगा दिया और फिट होकर निकले। अर्जुन ने फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में एंट्री की और तहलका मचा दिया। वहीं मलाइका अरोड़ा खान ने साल 2017 में अरबाज खान से तलाक लिया और इसी साल उनकी नजदीकियों की खबरें अर्जुन कपूर के साथ सामने आईं। साल 2017 से अर्जुन-मलाइका एक दूसरे के साथ हैं और अक्सर ही दोनों साथ दिखाई देते हैं। दोनों की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

maxresdefault-1547830681.jpg

Home / Entertainment / Bollywood / सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे Arjun Kapoor, ब्रेकअप के बाद हो गया था ऐसा हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो