15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी से पहले ऐन वक्त पर मलाइका को लेकर बदले अर्जुन कपूर के तेवर, कही ऐसी बात, टूट सकता है एक्ट्रेस का दिल

एक इंटरव्यू में अर्जुन ने मलाइका के साथ अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की
2 min read
Google source verification
Malaika arjun

Malaika arjun

अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबरें तो यहां तक है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने इनकी शादी की खबरों को महज अफवाह बताया है। अब एक इंटरव्यू में अर्जुन ने मलाइका के साथ अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की। इस साक्षात्कार में उन्होंने अपनी शादी पर भी बयान दिया।

एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में जब अर्जुन से शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे अभी शादी करने की जल्दी में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे अभी 33 साल के हैं और अभी शादी करने की जल्दी में नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जे वे शादी करेंगे तो इसकी आॅफिशियल जानकारी देंगे।

उन्होंने कहा कि मलाइका उनकी जिंदगी में खास है। हालांकि इससे ज्यादा उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा,'मेरे पास ना कुछ बताने को है ना कुछ छुपाने को है। दुनिया जो देख रही है वो देख रही है। एक सीमा के बाद मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ नहीं कहूंगा। यह जरूरी है कि मेरे आसपास अच्छे लोग हों और मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास ऐसे लोग हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग