5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड

ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर का वीडियो वायरल, इस एक्ट्रेस की कमर पकड़कर दिए पोज

Arjun Kapoor Video Amid Breakup with Malaika Arora: अर्जुन कपूर का मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप के बाद अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ नजर आए हैं।

Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Jul 02, 2024

Arjun Kapoor Video Amid Breakup with Malaika Arora: अर्जुन कपूर का मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप के बाद अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ नजर आए हैं। दोनों पैप्स को पोज देते हैं, लेकिन इस बीच अर्जुन कपूर कुछ ऐसा करते हैं, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है। दरअसल, वीडियो में अर्जुन कपूर तारा सुतारिया की कमर पर हाथ रखकर हल्के से अपनी तरफ खींचते हैं और फिर पोज देते हैं। दोनों काफी कूल दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बीच अर्जुन कपूर का पोस्ट वायरल, लिखा- पछतावे के दर्द से…

बता दें कि अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आ चुके हैं। ऐसे में अर्जुन और तारा का लेटेस्ट वीडियो वायरल होने के बाद लोग ‘विलेन 3’ की उम्मीद कर रहे हैं। इसके अलावा अर्जुन और तारा को एक साथ देखकर कुछ फैंस मलाइका अरोड़ा का जिक्र भी कमेंट बॉक्स में कर रहे हैं क्योंकि दोनों के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले आई थी, लेकिन इस पर अभी तक अर्जुन या मलाइका ने कोई कमेंट नहीं किया है।