23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलाइका के पैरेंट्स से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर, शादी की खबरों ने तूल पकड़ा, यहां जानिए असली सच

अर्जुन, मलाइका के साथ उनके पैरेंट्स के घर बांद्रा पहुंचे। उनके साथ मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी नजर आईं...

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Jul 28, 2019

arjun kapoor

arjun kapoor

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) ने जबसे अरबाज खान ( Arbaaz Khan ) से तलाक लिया है उनका नाम अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, अभी तक इस कपल ने किसी तरह की कोई ऑफिशियली घोषणा नहीं की है। लेकिन पिछले दिनों अर्जुन कपूर के बर्थडे पर खुद मलाइका ने एक तस्वीर शेयर करते हुए खुलेआम अपने प्यार इजहार किया था। यह कपल पिछले काफी दिनों से अपने रिलेशन को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। लगभग अब दोनों ने अपने रिश्ते को कबूलना शुरू कर दिया है। शनिवार शाम को अर्जुन और मलाइका ( Arjun kapoor And Malaika Arora ) को फिर से साथ देखा गया। दरअसल, अर्जुन, मलाइका के साथ उनके पैरेंट्स के घर बांद्रा पहुंचे। उनके साथ मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी नजर आईं।

अर्जुन-मलाइका की शादी की खबरों ने तूल पकड़ा
शनिवार को अर्जुन कपूर, मलाइका के पैरेंट्स मिलने पहुंचे। उसके बाद से अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन, मलाइका के पैरेंट्स से शादी की बात कर सकते हैं। हालांकि, इस पर मलाइका-अर्जुन का कोई बयान नहीं आया है। इससे पहले यह कपल, फिल्ममेकर करण जौहर की पार्टी में पहुंचा था। करण ने पार्टी का इनसाइड वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लि, 'saturday night vibes'। इस वीडियो में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, वरुण धवन, नताशा दलाल, विक्की कौशल और अयान मुखर्जी भी नजर आए। सभी पार्टी एंज्वॉय करते दिखे।

प्यार में हर किसी को मिलना चाहिए दूसरा मौका
हाल ही में मलाइका ने अर्जुन के साथ रिश्ते पर बात करते हुए बयान दिया था, 'प्यार में हर किसी को दूसरी बार मौका मिलना चाहिए और लोगों को खुले तौर पर इस बात को स्वीकार करना चाहिए।' उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं को दूसरी बार प्यार करने का मौका नहीं मिलता, यहां अब तक इसको एक निषेध के तौर पर देखा जा रहा है। जब मैं दूसरे मौके की बात कर रही हूं तो इसका मतलब है कि मैं दूसरा चांस ले रही हूं। हर किसी को दूसरा मौका मिलना चाहिए।