6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुपके-चुपके गर्लफ्रेंड संग लिव-इन में रहने की तैयारी कर रहे अर्जुन रामपाल, खरीदा ये आलीशान घर

खबरों के अनुसार Arjun और Gabriella ने अपने रिश्ते को नया मुकाम दिया है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Mar 06, 2019

Arjun rampal and gabriella gonna live in live in at bandra

Arjun rampal and gabriella gonna live in live in at bandra

बॉलीवुड स्टार Arjun Rampal इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड Gabriella को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों के बीच का रिश्ता अब काफी गहरा होता नजर आ रहा है। खबरों के अनुसार Arjun और Gabriella ने अपने रिश्ते को नया मुकाम दिया है। दोनों अब साथ में पाली हिल के एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं।

जी हां, स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबित दोनों अब पाली हिल के अपार्टमेंट में साथ रहेंगे। वहीं अर्जुन की पत्नी हिल रोड हाउस में ही अपने दोनों बच्चों के साथ रहेंगी।

गौरतलब है की अर्जुन और Gabriella पिछले काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं। अपनी पूर्व पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने के बाद से ही स्टार की डेटिंग की खबरें सामने आ रही थीं।

दोनों को अक्सर इवेंट्स में साथ देखा जाता है। खबरों की मानें तो अर्जुन और Gabriella इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि कथित तौर पर अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।