26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ड्रग केस से Arjun Rampal ने किया किनारा, 7 घंटे की पूछताछ के बाद कहा- मेरा कोई लेना देना नहीं है

ड्रग केस में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) से गुरुवार को लंबी पूछताछ चली। लगभग 7 घंटे तक चले एनसीबी के सवाल-जवाब के बाद अर्जुन वहां से निकले और बताया कि उनका इससे कोई लेना देना नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Neha Gupta

Nov 13, 2020

Arjun Rampal

Arjun Rampal

नई दिल्ली | ड्रग केस में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) से गुरुवार को लंबी पूछताछ चली। लगभग 7 घंटे तक चले एनसीबी के सवाल-जवाब के बाद अर्जुन वहां से निकले और बताया कि वो इसमें पूरा सहयोग कर रहे हैं। उनका ड्रग्स के दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है। अर्जुन ने कहा कि उनके घर से जो दवाईयां बरामद की गई है उनका पूरा ब्यौरा एनसीबी (NCB) के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। वो लोग बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। मैं इस जांच में पूरा सपोर्ट कर रहा हूं। वहीं रिसेन्टली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ऑस्ट्रेलियन मूल के आर्किटेक्ट पॉल बार्टल को भी ड्रग केस में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इसका सुशांत सिंह राजपूत केस से भी कोई लेना देना है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पॉल बार्टल को गैब्रिएला के भाई Agisialos Demetriades और अर्जुन रामपाल का बेहद करीबी बताया जा रहा है। ऐसे में पॉल और अर्जुन दोनों को आमने सामने बिठाकर भी एनसीबी पूछताछ कर सकती है। वहीं अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से भी एनसीबी दो बार पूछताछ कर चुकी है। पॉल की गिरफ्तारी के बाद से एनसीबी की धर पकड़ और तेज हो गई है। एनीसीबी के सुत्रों की मानें तो अर्जुन और गैब्रिएला के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी मिले हैं।

ऐसे में आने वाले दिनों में अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गैब्रिएला के भाई Agisialos Demetriades के पास से एनसीबी को हशीश और एल्प्राजोलम टेबलेट्स बरामद हुई थीं। Agisialos से पूछताछ कर कई राज सामने लाने की कोशिश जांच एजेंसी कर रही है।