21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरमान मलिक ने यूरोप में किया इंडिया का नाम रोशन, हासिल किया यह म्यूजिक अवार्ड

अरमान मलिक ने यूरोप में किया इंडिया का नाम रोशन, हासिल किया यह म्यूजिक अवार्ड

less than 1 minute read
Google source verification
अरमान मलिक

अरमान मलिक

बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक ने यूरोप म्यूजिक अवार्ड हासिल कर इंडिया का नाम रोशन किया है। दरअसल एमटीवी यूरोप म्यूज़िक अवॉर्ड्स में बेस्ट इंडिया एक्ट केटेगरी में सिंगर अरमान मलिक ने पॉप सिंगल कंट्रोल के लिए अवार्ड हासिल किया है। अरमान ने पहली बार इंग्लिश सॉन्ग में इस गाने के माध्यम से डेब्यू किया था, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली है।

बता दें कि वैसे तो भारत में कई ऐसे गायक हैं जिन्होंने अलग-अलग स्थानों पर अपने नाम और अपनी आवाज के माध्यम से देश का नाम रोशन किया है। ऐसे में अरमान मलिक भी वह शख्सियत बन गए। जिन्होंने भारत का नाम यूरोप म्यूजिक अवार्ड हासिल कर रोशन किया है।

इंटरव्यू के दौरान अरमान मलिक ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इंग्लिश डेब्यू सॉन्ग के लिए इतना सपोर्ट, इनकरेजमेंट और प्यार मिलेगा। सिंगर इस अवार्ड को हासिल कर काफी भावुक हुए और उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। जानकारी के अनुसार इस कैटेगरी में रणवीर सिंह की कंपनी के गायक काम भारी के अलावा सीरी एक्स एक सेज ऑन द बीट डिवाइन और प्रभदीप से उनका मुकाबला हुआ था।