11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंकल-आंटी तक पहुंची Swara Bhaskar और Ashok Pandit की ट्विटर वॉर, एक्ट्रेस ने कहा- आप इज्जत के लायक नहीं

प्रवासी मजदूरों को लेकर स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और अशोक पंडित (Ashok Pandit) में छिड़ी जंग ट्विटर (Twitter) पर अंकल और आंटी से किया संबोधित स्वरा ने कहा- अंकल आपकी बेटी के कारण देती थी इज्जत

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

May 23, 2020

 स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और अशोक पंडित (Ashok Pandit) में छिड़ी जंग

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और अशोक पंडित (Ashok Pandit) में छिड़ी जंग

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और फिल्ममेकर अशोक पंडित (Ashok Pandit) के बीच छिड़ी ट्विटर वॉर (Twitter War) बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में स्वरा भास्कर ने प्रवासी मजदूरों को फॉर्म भरने की जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया था जिसपर अशोक पंडित ने तंज कसते हुए कहा था कि आपने तो खुद काग़ज़ दिखाने से मना कर दिया और अब दूसरों से माँग रही हैं! इतनी जल्दी कैसे कोई पलट सकता है? चलिए कोई बात नहीं। देर आए दुरुस्त आए। इसके बाद ये मामला इतना बढ़ा कि स्वरा और अशोक की ट्वीट के जरिए जंग छिड़ी हुई है। साथ ही दोनों ने एक दूसरे को अंकल-आंटी जैसे शब्दों से नवाजा है। सोशल मीडिया पर ये ट्वीट्स खूब वायरल (Tweet) हो रहे हैं।

स्वरा (Swara Bhaskar) ने रिसेंट ट्वीट करते हुए लिखा- अंकल आपको अंकल इसलिए कह रही थी कि आपकी बेटी के साथ काम किया था, और मुझे वो बहुत अच्छी मालूम हुई, अच्छा राब्ता था हमारा! आपकी बेटी कि वजह से आपको इज़्ज़त दी, पर लगता है आप इज़्ज़त के आदी नहीं! पर्सनल अटैक नहीं, आपने मुझे लगातार टैग किया ये फैक्ट है, लेकिन फैक्ट्स से तो आपको परहेज़ है।

इसके बाद अशोक पंडित (Ashok Pandit) भी चुप नहीं रहे, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- आंटी जी जब कोई इंसान सही वक़्त पर शादी करता है तो बच्चे बड़े हो जाते हैं! ये तो अपनी अपनी किस्मत है ! अब अगर किसी की शादी नहीं हो रही है या वो कर नहीं रहा या रही हो तो इसका मतलब थोड़ा है की वो उम्र में छोटा या छोटी है! अच्छा तो मेरा पूरा परिवार है!

बता दें कि स्वरा भास्कर ने प्रवासी मजदूरों (Migrant Workers) की मदद करने को लेकर एक ट्वीट किया था जिसके बाद अशोक पंडित ने उनपर निशाना साध दिया। स्वरा ने लिखा था- अगर आप दिल्ली या दिल्ली के आसपास स्थित श्रमिक हैं या आप ऐसे किसी श्रमिक को जानते हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश या बिहार में अपने गांव वापिस जाना है तो अपने नाम, मोबाइल नम्बर, गंतव्य और अभी आप कहां हैं पूरा डिटेल इस फॉर्म में भरें। हमारे साथी आपकी मदद करेंगे। इसी ट्वीट के बाद अशोक ने स्वरा को आड़े हाथों लिया था, लेकिन एक्ट्रेस अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं तो उन्होंने तुरंत पलटवार किया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग