
फिर मददगार बने अक्षय कुमार, असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 1 करोड़, सीएम ने ट्वीट कर कहा....
अक्षय कुमार लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, चाहे कोई प्राकृतिक आपदा हो या कोई विषम परिस्थिति। कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने काफी मदद की है। अक्षय कुमार ने कोरोना की लड़ाई में अपना योगदान देते हुए एम केयर्स फंड में भी पैसे दिए थे। इसके अलावा उन्होंने कोरोना वॉरियर्स की भी मदद की। अब उन्होंने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढाया है। अक्षय ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 1 करोड़ रुपए दान दिए हैं। इसके लिए असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अभिनेता को धन्यवाद दिया है।
सीएम ने खिलाड़ी कुमार का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया,'असम बाढ़ में राहत की दिशा में 1 करोड़ के अपने योगदान के लिए अक्षय कुमार का शुक्रिया। आपने हमेशा संकट के समय सहानुभूति और समर्थन दिया है। असम के एक सच्चे दोस्त के रूप में, भगवान आपको वैश्विक क्षेत्र में अपनी महिमा को ले जाने के लिए आशीर्वाद दें।'
बता दें कि इससे पहले भी अक्षय इस तरह की मदद कर चुके हैं। उन्होंने बिहार में आई बाढ़ के दौरान भी राहत कोष में 1 करोड़ रुपए दिए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय ने असम और बिहार के मुख्यमंत्री से बाढ़ के हालात पर बात की थी और मदद का आश्वासन दिया था। इसके बाद अभिनेता ने दोनों राज्यों को 1-1 करोड़ दान में दिए थे। बता दें कि दोनों राज्यों मेें बाढ़ की वजह से हालात खराब हैं। बताया जा रहा है कि बिहार में आई प्राकृतिक आपदा की वजह से 14 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों विदेश में फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी कई अन्य फिल्में भी आने वाली हैं। इनमें सूर्यवंशी, बच्चन पांडे, लक्ष्मी बॉम्ब, पृथ्वीराज जैसी फिल्में शामिल हैं।
Published on:
18 Aug 2020 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
