
सलमान खान की शादी के बारे में कई सवाल किए जाते हैं। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल ने सलमान खान से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि सलमान खान ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था।
एक्ट्रेस शर्मिन सहगल ने सलमान खान से हुई पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा, "मैं सलमान खान से पहली बार 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर मिली थी, जब मैं सिर्फ 2 या 3 साल की थी। उन्होंने मुझसे पूछा 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?' इस पर मैंने हंसते हुए इंकार कर दिया।" शर्मिन ने आगे कहा, "मैं इतनी कम उम्र में शादी के कॉन्सेप्ट को समझ नहीं पाती थी मगर मैं आज भी सलमान खान की फैन हूं।"
शर्मिन ने अपने चाचा संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा,"18 साल की उम्र में 'देवदास' देखने के समय मुझे एहसास हुआ कि वह मेरे चाचा हैं। 'बाजीराव मस्तानी' में मुझे उनको असिस्ट करने का अवसर मिला। वह मेरे गुरु हैं, उन्होंने मुझे 'हीरामंडी' के दौरान मेरे अलग साइड से इंट्रोड्यूस करवाया। मैं बहुत लकी हूं कि वो मेरी लाइफ में हैं।"
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor ने खुलेआम किया प्यार का इजहार, वायरल हुई तस्वीरें
एक्ट्रेस शर्मिन सहगल ने हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई सीरीज 'हीरामंडी' में अहम रोल निभाया है। इस सीरीज की जरिए एक्ट्रेस अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सभी का दिल जीत रही हैं। 'हीरामंडी' से पहले शर्मिन सहगल 'मलाल' और 'अतिथि भूतो भवः' जैसी फिल्मों में दिखाई दी हैं।
Published on:
03 May 2024 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
