20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी आज, संगीत में जमकर थिरकीं दुल्हनिया

क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी के लिए आज बड़ा दिन है। आज ही के दिन दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 22 जनवरी को अथिया और केएल राहुल की संगीत सेरिमनी हुई, जिसमें सभी ने खूब एन्जॉय किया।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jan 23, 2023

athiya shetty

athiya shetty

KL Rahul and Athiya Shetty Wedding : क्रिकेटर केएल राहुल और फिल्म अभिनेता सुनील शेट्‌टी की बेटी अथिया शेट्टी की शादी आज करीब 4 बजे होने वाली है। शादी की तैयारियां फुल जोर-शोर से चल रही हैं। बाकी रस्में भी धूम धाम से की गईं। 22 जनवरी को अथिया और केएल राहुल के संगीत का फंक्शन रखा गया।

इस आयोजन में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां पहुंचीं। सभी ने आयोजन में खूब मस्ती की। इस सेरेमनी के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वीडियो में मेहमान डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। सभा लोग जश्न में डूबे देखे जा सकते हैं। इस वीडियो में होने वाली दुल्हनिया वाइट ड्रेस में डांस करती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- 'पठान' की रिलीज से पहले मन्नत के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम

Athiya Shetty और KL Rahul की संगीत सेरिमनी के लिए सितारे अपने बेस्ट आउटफिट में पहुंचे। क्रिकेटर वरुण आरोन और ऋतिक भसीन के अलावा पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल भी पहुंचे। संगीत में अर्जुन कपूर भी शामिल हुए। उनकी बहन अंशुला भी नजर आ रही हैं।

वीडियो में सुनील शेट्टी का खंडाला वाला बंगला दुल्हन की तरह सजा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है। पपाराजी भी खंडाला वाले फार्महाउस के बाहर अपना अड्डा जमाए बैठे हैं।

वहीं ताजा जानकारी की मानें तो, आज साम 4 बजे ये जोड़ी सात-फेरे लेगी। शादी के बाद 6:30 बजे के करीब ये कपल पैपराजी के सामने आएगा। वहीं इस शादी में महज 100 लोग शामिल होने वाले हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और केएल राहुल ने रेड नहीं, बल्कि अपने खास दिन के लिए व्हाइट और गोल्डन कलर की वेडिंग ड्रेस को फाइनल किया है। अथिया और केएल राहुल सब्यासाची के वेडिंग आउटफिट में दुल्हन-दूल्हा बनेंगे।

बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में आए मेहमानों को प्लेट्स में नहीं, बल्कि ट्रेडिशनल साउथ इंडियन स्टाइल में केले के पत्तों पर खाना परोसा जाएगा।

सुनील शेट्टी ने अपने फार्महाउस के बाहर मौजूद पैपराज़ी के साथ बातचीत की और उनसे वादा किया कि वह अपने बच्चों अथिया और राहुल के साथ-साथ पूरे परिवार को ऑफिशियल तस्वीरों के लिए लाएंगे। उन्होंने कहा, "मैं कल लेकर आता हूं बच्चों को, आपने जो प्यार दिखाया उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद।"

एक रिसेप्शन बेंगलुरु में होगा और दूसरा रिसेप्शन मुंबई में रखे जाने की तैयारी है। इन रिसेप्शन में फिल्म, क्रिकेट और राजनीति से जुड़ी नामी हस्तियों के आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- 'पठान' के बाद फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' का हुआ विरोध