8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bala Box Office Collection Day 16: आयुष्मान की ‘बाला’ ने लगाया शतक, 16वें दिन कमाए इतने करोड़

'बाला' की कमाई में उछाल
less than 1 minute read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Nov 24, 2019

ayushmann-khurrana-bala.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'बाला' (Bala) को रिलीज हुए 16दिन हो चुके हैं।फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने इन 16दिनों में 102.65 करोड़(Bala Box Office Collection) का कलेक्शन कर चुकी है।इसी के साथ ये इस साल की आयुष्मान की तीसरी हिट फिल्म भी बन चुकी है।

दरअसल, इस साल आयुष्मान की तीन फिल्में रिलीज हुई थी। पहली फिल्म थी 'आर्टिकल 15' जिसने 63.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद आई 'ड्रीम गर्ल' ने 139.70 करोड़ का कलेक्शन किया। तासरी थी 'बाला' जिसने भी शतक का आकडा पार कर हिट फिल्म की लिस्ट में जगह बना ली है।

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो आयुष्मान खुरान की 'बाला' ने शुक्रवार को 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। शुक्रवार को फिल्म मे 1.5 करोड़ का बिजनेस किया था। शनिवार को फ़िल्म ने 2.50 करोड़ की कमाई थी।फ़िल्म अब तक कुल 102.65 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इससे साथ ही फ़िल्म वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

बता दें आयुष्मान खुराना की इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतम भी है। वहीं इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को पहले दिन थिएटर्स पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग