
नई दिल्ली। बॉलीवुड में हर एक्ट्रेस को शुरुआती दिनों में काफी स्ट्रगल करना पड़ता है। और इसी दौरान की गई कड़ी मेहनत के दम पर वो अपना मुकाम हासिल कर पाता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ हुआ। आज अनुष्का अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रही हैं। जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें ..
बॉलीवुड में अनुष्का शर्मा का नाम ऐसी अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्होंने अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। 1 मई 1988 को जन्मी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग (Modelling) से की।
मॉडलिंग (Modelling) में काम करने के दौरान ही उन्हें बॉलीवुड में यशराज द्वारा निर्मित (Yash Raj Films) फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' (Rab Ne Bana Di Jodi) में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के अपोजिट शाहरूख खान (Shahrukh Khan) थे। फिल्म में अनुष्का और शाहरूख की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। फिल्म बॉक्स ऑपिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
इसके बाद मानो अनुष्का को सफलता की सीढ़ी का रास्ता मिल गया हो। इस फिल्म के बाद उनकी झोली में साल 2010 में एक बार फिर से यशराज बैनर तले बनी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ आई। इस फिल्म में अनुष्का का खास प्रदर्शन होने के साथ रणवीर सिंह के साथ बनी इस जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। हालांकि, यह फिल्म उतना कलेक्शन नहीं कर पाई जितनी की उम्मीद की गई थी।
साल 2011 में अनुष्का शर्मा की ‘पटियाला हाउस’ और ‘लेडिज वर्सेज रिकी बहल’ जैसी बड़ी फिल्में रिलिज हुईं। लेकिन इनमें भी उन्हें वो सफलता नही मिल सकी। साल 2012 में आई फिल्म ‘जब तक है जान’ में अनुष्का शर्मा की मेहनत रंग लाई। और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।
वर्ष 2014 में अनुष्का के करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म ‘पीके’ रिलिज हुई । इस फिल्म ने तो आते ही तहलका मचा दिया। और बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इसके बाद तो इनकी एक के बाद एक कई फिल्में हिट होती गईं।
साल 2015 में अनुष्का शर्मा ने अभिनय के साथ फिल्म ‘एनएच 10’ के जरिये बतौर निर्माता के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखा। साल 2015 अनुष्का शर्मा के लिये वो सफल साल रहा जिसमें ‘बांबे वेलवेट’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्में रिलीज हुईं।
आज अनुष्का जिस मुकाम पर हैं उसी खास मुकाम के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। और इस वक्त वो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के दिल की रानी बनकर राज कर रही है। साल 2017 में अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी कर ली। वर्ष 2018 में अनुष्का की संजू ,सुई धागा और ,जीरो जैसी फिल्मों में काम करके एक अलग पहचान बनाई है।
Published on:
01 May 2020 02:41 pm
