script18 साल की उम्र में यौन शोषण का शिकार हुई थीं सनी लियोन, हो गई थी ऐसी हालत | B,day special sunny leone: unknown facts about Sunny leone | Patrika News

18 साल की उम्र में यौन शोषण का शिकार हुई थीं सनी लियोन, हो गई थी ऐसी हालत

locationमुंबईPublished: May 12, 2019 06:34:41 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

सनी ने एक इंटरव्यू में खुद के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

Sunny leone

Sunny leone

बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार सनी लियोनी का जन्म 13 मई, 1981 को हुआ था। बॉलीवुड में आने से पहले सनी एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर स्टार रह चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा सनी ने कई आइटम नंबर्स भी किए हैं। एक बार सनी ने एक इंटरव्यू में खुद के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि 18 साल की उम्र में वे यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं।

 

18 साल की उम्र में यौन शोषण का शिकार हुई थीं सनी लियोन, हो गई थी ऐसी हालत
इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब वो 18 साल की थीं, तब उन्हें एक वीडियो शूट के दौरान यौन शोषण का सामना करना पड़ा था। अभिनेत्री ने बताया था कि वो अपना पहला म्यूजिक वीडियो शूट कर रही थीं। वीडियो के कुछ अंश शूट भी हो चुके थे। इसी बीच एक शख्स ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। हालांकि उन्होंने इसकी शिकायत डायरेक्टर से कर दी थी।

 

18 साल की उम्र में यौन शोषण का शिकार हुई थीं सनी लियोन, हो गई थी ऐसी हालत

साथ ही उन्होंने बताया था कि 21 साल की उम्र में उनके जीवन में कुछ नकारात्मक बदलाव आए थे। एडल्ट फिल्मों में काम करने की वजह से लोगों ने उनसे नफरत करना शुरू कर दिया था। लोगों ने उनके बारे में बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। इस चीज का उनके जीवन पर बुरा असर पड़ा। वह अंदर से टूट गईं। हालांकि परिवार वालों ने उन्हें और उनके भाई को हर बुराई से बचाने की कोशिश की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो