
बीटाउन के स्टार इन दिनों सोशल कैंपेन को लेकर भी Social Media पर सक्रिय हैं। Fit India Movement के बाद अब #SwachhSocialMedia कैंपेन इंडस्ट्री की और निकल चुका है। जिसे बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनन्या पांडे ( Ananya Pandey ) सपोर्ट कर रही हैं।
अनन्या ने सोशल मीडिया पर एक नई मुहिम की पहल की है। अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर सकारात्मकता फैलाने के संकल्प के साथ अपनी डिजिटल सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी पहल 'सो पॉजिटिव' के साथ 'स्वच्छ सोशल मीडिया' #SwachhSocialMedia नया अभियान शुरू किया है जो सोशल मीडिया बुलिंग रोकने के लिए एक सकारात्मक कदम है।
View this post on InstagramA post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday) on
अनन्या ने कैंपेन से जुड़ा एक VIDEO अपने Social Media Account पर शेयर किया है। वीडियो के साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर बदलाव लाने के लिए भी लिखा है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'हम सभी को यह बदलाव लाने की जरूरत है जो हम अपने आसपास देखना चाहते हैं, आज मैंने प्रतिज्ञा ली है कि मैं किसी की फीलिंग्स को चोट पहुंचाने के इरादे से सोशल मीडिया पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करूंगी।
उन्होंने इस पोस्ट में अपील करते हुए कहा है कि 'अगर आपको भी लगता है कि हमें अपने सामाजिक परिवेश को साफ-सुथरा और सकारात्मक बनाने की आवश्यकता है, तो प्लीज #SwachhSocialMedia के लिए यह कदम उठाएं #SoPositive @sopositivedsr"
View this post on Instagramif I’m gonna be a mess I might as well be a hot mess 😜 #PostPackUpShot with @avigowariker 💕
A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday) on
बता दें कि एक्ट्रेस अनन्या पांडे बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर फैली नकारात्मकता को खत्म करने के लिए काम कर रही हैं। अनन्या ने इस कैंपेन को Gandhi Jayanti से ही शुरू किया है।
Published on:
03 Oct 2019 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
