3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए इस वर्ष गूगल सर्च में कौन रहा टॉप पर, सलमान आउट, सनी लियोन भी पिछडी

गूगल सर्च में इस वर्ष टॉप पर रही यह फ़िल्म, दंगल को भी पछाडा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 18 Dec 2017, 3:08 PM IST

Prabhas and salman

Prabhas and salman

वर्ष 2017 में कई फ़िल्में रिलीज हुई लेकिन इनमें से कुछ मील का पत्थर साबित हुई है। ग्लोबली अगर हम बात करें तो आमिर खान की फ़िल्म दंगल सर्वाधिक कमाई करने वाली फ़िल्म है लेकिन एक ऐसी भी फिल्म है जिसने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं फ़िल्म बाहुबली 2 की। साल 2017 में रिलीज़ हुई दक्षिण भारत की फ़िल्म बाहुबली 2 ने टॉलीवुड और बॉलीवुड फ़िल्मों के फासले को कम कर दिया है। गौरतलब है कि बाहुबली 2 ने 1500 करोड का बिजनेस किया है। बाहुबली 2 के बिजनेस ने पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया।

वहीं कुछ लोग अभी भी दंगल को ही बेहतर फ़िल्म मानते हैंं। वहीं गूगल सर्च में इस वर्ष सबसे ज्यादा बाहुबली को सर्च किया गया है। बाहुबली ने सर्च के मामले में इस बार सनी लियोन को भी पीछे छोड दिया है। हालांकि सनी लियोन इस बार भी टॉप सर्च लिस्ट में मौजूद हैं और 'टॉप एंटरटेनर' की लिस्ट में सनी लियोन का नाम सबसे उपर रहा। वहीं बाहुबली के नायक प्रभास को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली। दंगल भी इस लिस्ट में शामिल है।

गूगल सर्च के मामले मे दंगल चौथे स्थान पर है। शाहरूख खान इस बार इस लिस्ट में थोडा पिछड गए। शाहरुख की फ़िल्म 'रईस' को ओवरऑल सर्च में 10वां स्थान मिला। वहीं सलमान खान के प्रशंसकों के लिए यह लिस्ट निराशाजनक है। सलमान खान की फिल्म सुल्तान को इस लिस्ट में टॉप 10 में जगह नहीं मिली है। हॉफ गर्लफ्रेंड और बद्रीनाथ की दुल्हनियां और मुन्ना माइकल जैसी फ़िल्में भी गूगल सर्च की टॉप लिस्ट में शामिल है। गौरतलब है कि गूगल सर्च की यह लिस्ट बॉलीवुड के लिए काफी महत्तवपूर्ण है। इसी लिस्ट के आधार पर आने वाले समय के सुपरस्टार तय किए जाते हैं। गूगल सर्च में सलमान को टॉप 10 में जगह ना मिलना बॉक्स ऑफ़िस के सुल्तान के लिए खतरे की घंटी हो सकती है।