26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“धूम 4” से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे “बाहुबली” फेम प्रभास?

बिग बजट फिल्म "बाहुबली" ने प्रभास को नेशनल लेवल पर पहचान दिलाई। अब वे "धूम 4" से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Divya Singhal

•

Updated: 1 Dec 2015, 7:38 PM IST

prabhas

prabhas

मुंबई। तेलुगू एक्टर प्रभास को एस.एस. राजामौली की बिग बजट फिल्म "बाहुबली" ने रातोंरात स्टार बना दिया। इस फिल्म से प्रभास को नेशनल लेवल पर पहचान दिलाई। फिल्म में एक्टिंग के लिए उन्हें जबरदस्त सराहना मिली। अब प्रभास बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने के लिए भी तैयार हैं।



एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक प्रभास अब "धूम सीरीज" के चौथी फिल्म "धूम 4" में नजर आ सकते हैं। दरअसल "बाहुबली" की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान आदित्य चोपड़ा की नजरे प्रभास पर पड़ी। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक आदित्य और फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य प्रभास की परफॉर्मेस से काफी इंप्रेस दिखे और "धूम 4" के लिए उनसे संपर्क किया। हालांकि इस बारे में कुछ आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।



आपको बता दें कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन के भी काम करने की खबरें हैं, लेकिन चर्चा है कि ऋतिक "धूम 4" में केवल एक कैमियो करते नजर आएंगे, वहीं प्रभास इस बार लीड विलेन का किरदार निभाएंगे। साइट के मुताबिक कास्ट फाइनल होने के बाद फिल्म के मेकर्स इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे। हालांकि इससे पहले "धूम 4" में विलेन के लिए अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे सितारों के नाम भी शामिल आ रहे थे।




मध्यप्रदेश की ताजा खबरें पढऩे के लिए लॉगइन करें
उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढऩे के लिए लॉगइन करें

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग