17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लंदन में ‘बाहुबली’ फिल्म को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, तालियों की गडगडाहट से गूंज उठा ‘द रॉयल अल्बर्ट हॉल’

लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में बाहुबली: द बिगनिंग की रखी गई स्क्रीनिंग फिल्म को मिला स्टैंडिंग ओवेशन
less than 1 minute read
Google source verification

image

Shweta Dhobhal

Oct 20, 2019

bahubli

नई दिल्ली। फिल्म बाहुबली भारतीय सिनेमा में अपना अलग ही रिकॉर्ड कायम किया है। बाहुबली के पहले पार्ट बाहुबली: द बिगनिंग और दूसरे पार्ट बाहुबली: द कनक्लूजन दोनों फिल्मों को ग्लोबल लेवल पर पसंद किया गया। शनिवार 19 अक्टूबर को लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में बाहुबली: द बिगनिंग की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इसके बाद वहां मौजूद ऑडियंस का रिएक्शन देखने लायक था। इस फिल्म की स्क्रीनिंग 48 साल पहले शुरू किए गए द रॉयल अल्बर्ट हॉल में रखी गई थी। बाहुबली के ऑफिशियल ट्व‍िटर हैंडल ने स्टैंडिंग ओवेशन की एक वीडियो शेयर की है. कैप्शन में लिखा है, 'रॉयल अल्बर्ट हॉल में स्टैंडिंग ओवेशन, जो लोग यहां इस इतिहास (बाहुबली द बिगनिंग) को दोबारा से जीने के लिए आए उनको ढ़ेर सारा सम्मान. थैंक्यू लंदन....हम इस कार्यक्रम को जिंदगी भर याद रखेंगे....बाहुबली की पूरी टीम...'. इस वीडियो में फिल्म के एक्टर्स प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी,एसएस राजामौली फिल्म ऑडियंस की तालियों के बीच स्टेज पर एंटर करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग