scriptतबलीगी जमातियों पर बबीता फोगाट ने दिया विवादित बयान, विवाद में घसीटा आमिर खान को | Babita Phogat on Nizamuddin Markaz Tablighi Jamaat controversial tweet | Patrika News

तबलीगी जमातियों पर बबीता फोगाट ने दिया विवादित बयान, विवाद में घसीटा आमिर खान को

locationमुंबईPublished: Apr 03, 2020 02:02:51 pm

पहलवानी में गोल्‍ड मेडल जीत चुकी बबीता ने गुरुवार शाम को निजामुद्दीन मरकज की घटना की ओर इशारा करते हुए एक विवादित ट्वीट किया। इसमें उन्होंने विशेष समुदाय को कोरोना फैलने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

तबलीगी जमातियों पर बबीता फोगाट ने दिया विवादित बयान, विवाद में घसीटा आमिर खान को

तबलीगी जमातियों पर बबीता फोगाट ने दिया विवादित बयान, विवाद में घसीटा आमिर खान को

मुंबई। महिला पहलवान बबीता फोगाट के एक ट्वीट से बवाल मच गया है। उनके विवादित ट्वीट के चलते लोगों ने आमिर खान को भी इसमें घसीट लिया। सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर काफी हंगामा हुआ। बबीता के लिखाफ एफआईआर दर्ज करने की बात भी कही जाने लगी।

तबलीगी जमातियों पर बबीता फोगाट ने दिया विवादित बयान, विवाद में घसीटा आमिर खान को

दरअसल, हुआ यूं कि पहलवानी में गोल्‍ड मेडल जीत चुकी बबीता ने गुरुवार शाम को निजामुद्दीन मरकज की घटना की ओर इशारा करते हुए एक विवादित ट्वीट किया। इसमें उन्होंने विशेष समुदाय को कोरोना फैलने के लिए जिम्मेदार ठहराया। इसकी भाषा भी बेहद आपत्तिजनक थी। बस इसके बाद लोगों ने उन्हें आडे हाथों लेना शुरू कर दिया।

हालांकि इसी बीच अचानक आमिर खान सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। इसकी वजह थी आमिर खान का फोगाट बहनों को लेकर फिल्म ‘दंगल’ बनाना। बता दें कि फोगाट परिवार पर आमिर ने ‘दंगल’ मूवी बनाई थी, जो देश—विदेश में पॉपुलर हुई। इसका फायदा बबीता फोगाट को भी मिला।

तबलीगी जमातियों पर बबीता फोगाट ने दिया विवादित बयान, विवाद में घसीटा आमिर खान को

दिलचस्प बात ये है कि ना तो आमिर ने बबीता के ट्वीट पर कोई जवाब दिया था और ना ही अपनी तरफ से कोई ट्वीट किया। सोशल मीडिया पर लोगों ने बबीता को उनके ट्वीट के लिए ट्रोल किया और याद दिलाया कि आमिर की मूवी के चलते ही उनको लोग जानने लगे।

https://twitter.com/BabitaPhogat/status/1245773811246665734?ref_src=twsrc%5Etfw

विवाद बढ़ता देख और आमिर का नाम बीच में आने के चलते बबीता ने अपनी सफाई में एक और ट्वीट कर डाला। इसमें उन्होंने लिखा,’ डॉक्टर, पुलिस, नर्स जो इस संकट के समय देश की ढा़ल बनकर खड़े हैं, उन पर हमला करने वालों को और क्या संज्ञा दूं। इसमें मेरा किसी धर्म जाति विशेष के खिलाफ लिखने का कोई मकसद नहीं है। मैंने इस ट्वीट मैं सिर्फ कोरोना सेनानियों पर हमलावरों के खिलाफ लिखा है और आगे भी लिखती रहूंगी।’

विवाद बढ़ने के चलते ट्विटर ने उनका ये विवादित ट्वीट हटा दिया है। हालांकि बबीता अभी भी अपनी बात पर कायम हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो