
रविवार शाम 27 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन ने अपने जुहू स्थित आवास पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा रहा। बता दें, बच्चन फैमिली ने दो साल बाद दिवाली पार्टी होस्ट की है।

इस पार्टी में बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ पहुंची। दोनों ट्रेडिशनल ड्रेस में काफी जंच रहे थे।

वहीं हिमेश रेशमिया भी अपनी पत्नी संग पार्टी में पहुंचे।

अमिताभ की को—स्टार रह चुकीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू पार्टी के दौरान साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

सानिया मिर्जा और परिणीति चोपड़ा पार्टी के दौरान।

राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ पार्टी अटेंड करने पहुंचे।