सबसे बड़े स्टार 'किंग खान'
हाल ही 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' का हिंदी रीमेक बनाने को लेकर डायरेक्टर्स ने कहा,'इसे बनाना एक सम्मान की बात होगी क्योंकि बॉलीवुड दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्रीज में से एक है। हम मोरक्को से हैं, जहां बॉलीवुड के बड़ी तादाद में फैन हैं और इसमें दुनिया में सबसे बड़े स्टार शाहरुख खान (किंग खान) भी हैं। इसलिए हमें उम्मीद है कि फिल्म में उस रोल (भारतीय निर्देशक) में शाहरुख खान होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस फिल्म में कई ऐसी चीजें हैं जो बॉलीवुड सिनेमा के साथ मेल खाती हैं। मुझे लगता है कि इसमें अधिक से अधिक गानों का उपयोग करना होगा।' बिलाल ने भी सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि 'मैं भी इस फिल्म का हिंदी वर्जन देखने के लिए उत्साहित हूं।'