
bahubali 2
2015 से बॅालीवुड इंडस्ट्री में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई लेकिन अब तक बाहुबली को टक्कर देने वाली फिल्म नहीं आई। बाहुबली भारत की अब तक की सबसे हिट फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म ने ना सिर्फ ना सिर्फ भारत में धमाल मचाया बल्कि विदेश में खलबली मचा दी। इस 29 दिसंबर को खबर थी की बाहुबली जापान के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। और अब सुनने में आ रहा है की बाहुबली जवनरी 2018 में रशिया को रिलीज होने वाली है।
इस खबर के बारे में खुद निर्माता शोबू यारलूगड्डा ने ट्विटर के जरिए बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा की,-
इस ट्वीट के साथ ही शोबू ने इस फिल्म का टीजर भी डाला। बता दें बाहुबली फिल्म में लीड किरदार एक्टर प्रभास औरअनुष्का शेट्टी ने निभाया था। इस फिल्म में राणा डग्गुबाती, रामया कृष्णन, तमन्ना भी मुख्य करिदार निभाते दिखाई दिए। फिल्म में प्रभास के बाहुबली के किरदार को सबसे ज्यादा सराहा गया। वे अब बॅालीवुड इंडस्ट्री के टॅाप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं।
बाहुबली फिल्म की वजह से प्रभास ने अभी तक शादी नहीं की है। वह अब तक 6000 शादी के रिश्ते ठुकरा चुके हैं। प्रभास और बाहुबली के डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की ये साथ में तीसरी फिल्म थी। इससे पहले 2005 में दोनों ने साथ छत्रपति बनाई थी। हालांकि इस फिल्म से इनको बाहुबली जैसी शानदार सक्सेस नहीं मिली।
इसके अलावा अगर प्रभास के करियर की बात करें तो जल्द ही प्रभास एक्ट्रेस श्रद्घा कपूर के साथ उनकी अगली फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म के सिलसिले में हाल में श्रद्धा प्रभास से मिलने पहुंची थीं।
उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान प्रभास से हुई इस मुलाकात के बारे में श्रद्धा ने बताया। श्रद्धा ने प्रभास की तारीफ करते हुए कहा की वे बहुत अच्छे से मिले और मिलते ही उन्होंने पहला सवाल किया,- आप थक गई हैं, आपको भूख लगी होगी, चलिए खाना खाते हैं'। इतना सुनते ही श्रद्धा उनसे इंप्रेस हो गई। श्रद्धा ने बताया की,- मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि वे भी मेरी ही तरह फूडी हैं। तो इससे ये कहना साफ होगा की सेट पर इनकी खूब दोस्ती जमने वाली है।
श्रद्धा ने बताया कि प्रभास ने उनके लिए आंध्र प्रदेश की मशहूर बिरयानी मंगवाई जो की प्रभास की भी फेवरेट है। इसके बाद उन्होंने सात तरह की चटनी के साथ एक डोसा मंगवाया। इन सब से तो लगता है की इनकी ये पहली मुलाकात काफी अच्छी रही है। बता दें इन दिनों श्रद्धा फिल्म साहो के लिए फिटनैस ट्रेनिंग भी ले रही हैं।
बता दें फिल्म साहो का फिल्म टीजर लॅान्च हो चुका है। इस फिल्म को 2018 में रिलीज किया जाएगा। बता दें इस फिल्म की 30% शूटिंग हो चुकी हैं। लेकिन इस फिल्म में अभी श्रद्धा का पूरा शूट बाकी है। अब श्रद्धा जल्द ही टीम के साथ जुड़कर अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर देंगी।
Updated on:
26 Dec 2017, 3:38 PM IST
Published on:
26 Dec 2017, 3:35 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.