
'बाहुबली' फेम अनुष्का शेट्टी को भला कौन भूल सकता है। वो बड़ी बड़ी आंखे, चंचल अदाएं और प्यारी सी मुस्कान के आज भी लोग कायल हैं, लेकिन एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटो ने सभी को हैरान कर दिया है। उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल हो रहा है।

एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' में एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी पर हजारों लोगों की निगाहें टिक गई थीं। उनकी एक्टिंग के साथ उनकी सुंदरता के कायल हो गए थे। चाहे वो फिल्म में उनकी तलवारबाजी हो या सफेद कलर के कपड़े के पीछे से उनकी पहली झलक दोनों ही तस्वीरें आज भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं।

अब अनुष्का की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं। वो समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर अदाकारा को हुआ क्या है।

इन तस्वीरों को देखकर कोई यकीन नहीं करेगा ये बाहुबली 2 की खूबसूरत राजकुमारी देवसेना है। हाल में जब अनुष्का को एक मंदिर में स्पॉट किया गया था, जहां उनका बदला हुआ रूप देख फैंस हैरान रह गए थे।

इन तस्वीरों में वो सफेद रंग की सलवार सूट में कानों में झुमका पहने, खुले बालों में अनुष्का किसी मंदिर में बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान वह पहले से काफी बदली हुई दिख रही हैं। साफ नजर आ रहा है कि अनुष्का ने काफी वेट पुटऑन किया है।

हालांकि उनकी खूबसूरती में कोई कमीं नहीं आई है। हालांकि उनकी मुस्कान पहले की तरह ही मनमोहने वाली थी।

वर्कफ्रंट की बात करें को जल्द ही एक्ट्रेस Naveen Polishetty और Koushik Mahata के साथ एक फिल्म नजर आएंगी।