दिग्गज सिंगर बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) जिन्हे भारत के डिस्को किंग के नाम से भी जाना जाता था। बप्पी दा आज हमारे बीच नहीं हैं।पॉपुलर सिंगर बप्पी दा का 15 फरवरी को 69 साल की उम्र में निधन हो गया था। बप्पी लाहिड़ी ना सिर्फ अपने काम बल्कि खूब सारा सोना पहनने के लिए भी जाने जाते थे। बप्पी लहरी का संगीत के बाद दूसरा प्रेम गोल्ड के प्रति था। बप्पी दा हमेशा भारी-भरकम सोने के आभूषण पहना करते थे। उनके पास गोल्ड के आभूषणों का काफी बड़ा कलेक्शन था। दुनिया उनके इस शौक के चलते उन्हें गोल्ड मैन ऑफ इंडिया कहने लगी थी। बहुत से लोग नहीं जानते, लेकिन बप्पी दा के लिए सोना सिर्फ एक्सेसरीज से कहीं ज्यादा था।
अब सिंगर के निधन के बाद उनके सोने का कलेक्शन का क्या होगा इस पर बप्पी दा के जाने के बाद उनके फैन्स के मन में यह सवाल अक्सर आता था कि सिंगर द्वारा पहने गए सोने का आखिर क्या होगा ? इस सवाल का जवाब बप्पी लाहिड़ी के बेटे बप्पा लहिरी ने दिया है। बप्पा अमेरिका से अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए भारत आए थे।
बेटे बप्पा लहरी ने खोला राज
अब बप्पी लहरी के बेटे बप्पा लहरी ने उनके गोल्ड प्रेम को लेकर बताया कि, पिता जी का गोल्ड के साथ आध्यात्मिक जुड़ाव था। बप्पा लहरी ने ये भी बताया कि, पिता के निधन के बाद उनके सोने के संग्रह का क्या किया गया है। बप्पा ने बताया कि, गोल्ड सिर्फ डैड के लिए फैशन स्टेटमेंट नहीं थे, यह उनके लिए लकी था। वेटिकन सिटी से लेकर हॉलीवुड तक, उन्होंने दुनिया भर से सोने के हर टुकड़े को इकट्ठा किया। बप्पा ने बताया कि, वह कुछ ऐसा ढूंढते थे जिसे वह पहनना चाहते थे और उसे सोने में बदल देते थे।
बप्पी दा के कलेक्शन का बनेगा संग्राहलय
बप्पा ने इंडिया टुडे को बताया कि, उन्होंने इसके बिना कभी यात्रा नहीं की। अगर सुबह 5 बजे की फ्लाइट होती तो भी वह सारा सोना पहन लेते थे। यह उनके लिए मंदिर और उनकी शक्ति की तरह था। वे इससे आध्यात्मिक रूप से जुड़े हुए थे। इसलिए हम उनके सोने के गहनों को संरक्षित करने जा रहे हैं। यह उनकी सबसे पसंदीदा चीज थी। हम चाहते हैं कि लोग उनकी चीजें देखें, इसलिए हम उन्हें एक संग्रहालय में रखेंगे। उनके पास जूते, धूप का चश्मा, टोपी, घड़ियां और गहनों का एक संग्रह था जो उन्हें पसंद था और हम इसे प्रदर्शित करना पसंद करेंगे।
बप्पी दा के गाने
बप्पी ने चलते-चलते, डिस्को डांसर, तम्मा-तम्मा लोगे, याद आ रहा है, ओ लाल दुपट्टे वाली, एक तम्मा जीने की, तूने मारी एंट्रीयां और शराबी जैसे हिट गाने दिए हैं। बप्पी की सिंगिंग की खास बात ये है कि वह आज की जनरेशन के लिए भी परफेक्ट गाने गाते थे। लास्ट उन्होंने टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 में बंकास गाना गाया था जिसे काफी पसंद किया गया था।
Published on:
27 Mar 2022 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
