मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। पहले ट्रेलर के मुकाबले इस दूसरे ट्रेलर में प्रियंका का जलवा बखूबी नजर आ रहा है। पहले की तरह आपकी नजरें प्रियंका को ढूंढ़ती नजर नहीं आएंगी। जी हां, इस ट्रेलर में प्रियंका कई दृश्यों में नजर आई हैं। ट्रेलर में प्रियंका की मौजूदगी दर्शाती है कि फिल्म में उनका एक अहम किरदार है, जो उन्हें एक नई ऊंचाई देगा। आपको बता दें कि बता दें कि पहले ट्रेलर में प्रियंका केवल एक या दो सैकंड के लिए दिखी थीं, जिसे लेकर उनका खूब मजाक उड़ागया था। इस पर उनकी मां मधु चोपड़ा का कहना था कि, यह उनकी रणनीति है। वह फिल्म के बेस्ट पार्ट को बाहर रखना नहीं चाहते थे और प्रियंका फिल्म का बेस्ट हिस्सा हैं। ट्रेलर के जरिए यह प्रमोट किए जाने का विचार है। प्रियंका मेन वैंप हैं और यह शानदार भूमिका है।