26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हमारे ऊपर लगेंगे आरोप, आलोचना के लिए हैं तैयार’, जानिए पंकज त्रिपाठी ने क्यों कही ये बात?

पंकज त्रिपाठी जल्द ही अपनी फिल्म 'मैं अटल हूं' के साथ थिएटर में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। 19 जनवरी को ये फिल्म रिलीज होने वाली है। इसके पहले पंकज त्रिपाठी का एक बयान सामने आया है।

2 min read
Google source verification

image

Prateek Pandey

Jan 10, 2024

main_atal_hoon_biopic_by_pankaj_tripathi_.jpg

पंकज त्रिपाठी की ये फिल्म भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक है और उनका रोल फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने निभाया है। मीडिया से बातचीत करते हुए पंकज त्रिपाठी ने फिल्म को लेकर अपने अनुभव शेयर किए हैं। उन्होंने बताया की ये किरदार उनके लिए कितना मुश्किल था।

मैं पहले से शांत हो गया हूं
अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को लेकर पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'हमने उनकी स्पीच सुनी हैं, उनकी कविताएं पढ़ी हैं। लेकिन उनकी कहानी नहीं सुनी। हम फिल्म में उनकी कहानी लेकर आए हैं। मैंने अपने अंदाज में अटल जी का किरदार निभाया है। उनके हाव-भाव, बॉडी पोस्चर को मैंने अपनाया है। अपने व्यक्तित्व पर अटल जी का किरदार निभाने से पड़ा असर बताते हुए पंकज ने कहा, 'मैं पहले से शांत हो गया हूं।'

इस सीन में हुए सबसे ज्यादा रीटेक
डायरेक्टर रवि जाधव ने बताया कि फिल्म के किस सीन के लिए पंकज त्रिपाठी से सबसे ज्यादा रीटेक लिये थे। उन्होंने कहा, 'हमने शुरू से सोचा था कि उनको कॉपी नहीं करेंगे और उनकी मिमिक्री नहीं करेंगे। उनकी कविताएं वॉयस ओवर में की गई हैं। ये बहुत मुश्किल था। हमने इसी में सबसे ज्यादा रीटेक दिए हैं, क्योंकि उनके बोलने का, बात करने का जो अंदाज था वो अपने आप में अलग था।

राजनीतिक फिल्म है मैं अटल हूं?
पंकज त्रिपाठी ने बताया कि क्या 'मैं अटल हूं' एक राजनीतिक फिल्म है या नहीं। वो बोले, 'ये राजनीतिक फिल्म नहीं है, राजनैतिक व्यक्तित्व की फिल्म है। वो कवि थे, उनकी जिंदगी राजनीति से जुड़ी थी। हमने प्रयास किया है कि उनके जीवन के हर पहलू को छूते चलें। मुझे इस फिल्म को करते हुए पता चला कि उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी थे। उन्हें और उनके पिता दोनों को पढ़ना था तो दोनों हॉस्टल के एक रूम में साथ रहते थे। इसी को जुगलबंदी कहते हैं।'

…ये आरोप तो हमारे ऊपर लगेंगे ही
फिल्म 'मैं अटल हूं' को लेकर पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उनके विराट जीवन को दो घंटे की फिल्म में कैसे समेटेंगे? मेरे हिसाब से उनकी जिंदगी पर 6 सीजन की वेब सीरीज चाहिए। फिल्म रिलीज होने के बाद ये आरोप लोग हमारे ऊपर लगाएंगे तो अभी हम ही लगा लेते हैं।
उनका जीवन काल एक पूरा युग, हमें 2 घंटे में दिखाना है, तो कुछ चीजें तो छूटेंगी ही। जानने वाले लोग बोलेंगे कि ये नहीं है, ये नहीं दिखाया है। ये आरोप तो हमारे ऊपर लगाएंगे लेकिन हमने इस फिल्म को इस तरह से बताया है कि उसमें शुरुआत है, मध्यांतर है और अंत है।' उन्होंने कहा ये फिल्म आने के बाद लोग हमारी खूब आलोचना करेंगे, खूब प्रसंशा करेंगे। ये सब तो चलता रहता है।'