8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ से पहले देखें कृति सेनन की ये शानदार फिल्में, हर एक में दिखेगी दमदार एक्टिंग

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म को देखने से पहले कृति की अन्य फिल्में भी देख डालिए, जिसमें उनकी दमदार एक्टिंग देखने को मिली है।

2 min read
Google source verification

image

Gausiya Bano

Feb 06, 2024

kriti.jpg

कृति सेनन ने इन फिल्मों में की दमदार एक्टिंग

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद नॉर्मल इंसान हैं, जबकि कृति SIFRA नामक रोबोट का किरदार निभा रही हैं। फैंस फिल्म में उनके इस किरदार और एक्टिंग को खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म को देखने से पहले कृति की नीचे लिखी अन्य 5 फिल्में भी देख डालिए, जिसमें उनकी दमदार एक्टिंग देखने को मिली है।

1. मिमी
फिल्म मिमी में कृति के अलावा पंकज त्रिपाणी और साई ताम्हणकर हैं। इसमें कृति ने मिमी राठौड़ का किरदार निभाया है। इसमें मिमी अपने सपने को पूरा करने के लिए एक विदेशी जोड़े की सरोगेट मां बनती हैं। लेकिन बाद में विदेशी जोड़े से धोखा मिलने के बाद मिमी बच्चे को पालती है और अपने सपनों को छोड़ देती है।

2. भेड़िया
फिल्म भेड़िया 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान के बारे में है, जो भेड़िये के काटे जाने के बाद खुद भेड़िया बन जाता है। इसके अलावा यह फिल्म अरुणाचल के जंगलों की कटाई के बारे में भी बताती है। इसमें कृति का दमदार रोल है और आखिर में उनके रोल में एक बेहतरीन टर्निंग प्वॉइंट भी है। इसलिए आपको यह फिल्म देखनी चाहिए।

3. शहजादा
फिल्म शहजादा 2023 में आई थी। इसमें कार्तिक और कृति सैनन के साथ-साथ परेश रावल, रॉनित रॉय और मनीषा कोइराला भी हैं। इस फिल्म में कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा, इमोशन और डांस सब कुछ है। अगर आपने कृति की इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा है तो देख लीजिए।

4. हाउसफुल 4
हाउसफुल 4 फिल्म में 600 साल बाद तीन जोड़ों का पुनर्जन्म दिखाया गया है। लेकिन इस युग में उनके पार्टनर आपस में बदल जाते हैं। इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े ने अहम रोल निभाया है।