
सब टीवी का पसंदीदा शो भाभी जी घर पर हैं। आज दर्शकों की पहली पसंद बन गया हैं। यह शो दर्शकों को हंसाने का काम बखूबी करता है। शो के सभी कलाकर अपनी जबरदस्त एक्टिंग और कॉमेडी से लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। शो का हर किरदार अपने आप में खास है। शो के फैंस केवल इस शो के एपिसोड तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसके और इसके कलाकारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की इच्छा रखते हैं।
सुपरहिट सीरियल का हर कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग के चलते दर्शकों के दिलों पर राज करता है। फिर चाहे वो, अंगूरी भाभी हो, मनमोहन तिवारी हो, गोरी मैम या फिर हप्पू सिंह ही क्यों ना हो। हर कोई अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का मनोरंजन करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो के फेमस कलाकार हप्पू सिंह को सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही कास्ट किया गया था।
भाभी जी फेंम दरोगा हप्पू सिंह को उनके असली नाम से कम बल्कि लोग उन्हें उनके करेक्टर के नाम से ज्यादा जानते हैं। है। ‘भाभी जी घर पर हैं’ शो में अपनी एक्टिंग और यूनिक लेंग्वेज के कारण वह दर्शकों के दिलों में छा चुके हैं,और शो में उनके किरदार को बहुत पसंद किया जाता हैं। हप्पू सिंह की बोली सभी बेहद पसंद आती है। शो में हप्पू सिंह के डायल़ॉग सभी को मुंहजबनी याद हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब शो में हप्पू का रोल केवल दो एपिसोड के लिए ही रखा गया था। लेकिन हप्पू शो की जान बन गए और शो मेकर्स ने उनके नाम से एक और अलग शो तक बना दिया गया।
हप्पू सिंह का असली नाम योगेश है। सीरियल में वह अहम किरदार में नजर आते हैं। इसके अलावा योगेश 'हप्पू की उलटन पलटन' में भी नजर आ रहे हैं। योगेश ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी ये किस्मत है कि वह केवल दो एपिसोड के लिए साइन किए गए थे, लेकिन अब वह एक साथ दो शो में एक जैसा ही रोल कर रहे हैं। योगेश ने यह भी बताया कि यह पहला मौका है जब एक ही तरह के करेक्टर को दो सीरियल में दिखाया गया है।
आपको बता दें योगेश ने ऍफ़ आई आर', 'जीजा जी छत पर हैं', 'लापतागंज' जैसे कई सीरियल में काम किया है। इसके अलावा वह 'पा', 'दिलफिरे', 'बुलबुल' शार्ट फिल्म में भी काम किया है।
Published on:
03 Jan 2022 11:56 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
