18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस फिल्म के कारण कंगाल हो गए थे Raj Kapoor, रख दिया था अपना घर तक गिरवी

11 फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजे जाने वाले राज कपूर मेरा नाम जोकर फिल्म के बाद कंगाल हो गए थे। यही नही राजकपूर को गहरा सदमा भी लगा था।
2 min read
Google source verification
raj-kapoor

ग्रेट शोमैन राज कपूर को इस दुनिया से अलविदा कहे हुए 33 साल हो गये हैं, लेकिन उनके कई किस्से आज भी उतने ही मशहूर हैं, जितने उस जमाने में थे। तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और 11 फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजे जाने वाले राज कपूर ने 10 साल की उम्र में पहली बार हिंदी फिल्म 'इंकलाब' में अभिनय किया था। लेकिन राज कपूर को बड़ा ब्रेक नील कमल से मिला। फिल्म इंडस्ट्री की इस महान शख्सियत ने मात्र 24 साल की उम्र में खुद का स्टूडियो 'आर.के स्टूडियो' भी स्थापित कर डाला था।

जिसमें वो बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला के साथ लीड रोल में थे। राज कपूर के फिल्मी दुनिया के किस्से जितने मशहूर हैं, निजी जीवन के किस्से भी सिनेप्रेमियों के बीच पॉपुलर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं राजकपूर इस फिल्म के बाद कंगाल हो गए थे।

यह भी पढ़ें- जब सुनील दत्त से पाकिस्तान में बसने के लिय कहने लगे थे लोग

यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि मेरा नाम जोकर थी। जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि इस फिल्म को बनने में 6 साल का वक्त लगा था। सिर्फ समय ही नहीं बल्कि फिल्म की मेकिंग में राज कपूर का बहुत पैसा भी लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1970 में रिलीज हुई इस फिल्म की मेकिंग के लिए राज कपूर ने अपना घर तक गिरवी रख दिया था। लेकिन जब यह फिल्म रिलीज हुए तो मानों राज कूपर (Raj Kapoor) की जिंदगी में सबकुछ बदल गया

यह भी पढ़ें- जब रेखा ने सबके सामने शाहरुख खान को लेकर कही थी यह बड़ी बात

इस फिल्म से राज कूपर को बेहद उम्मीदें थी लेकिन जब ये फिल्म रिलीज़ हुई तो उनके अरमानों पर पानी फिर गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब ये फिल्म फ्लॉप हुई तो शो मैन सदमें में में चले गए थे, क्योंकि उनपर काफी कर्ज़ हो गया था। यह फिल्म लगभग 4 घंटे की फिल्म थी। इसी कारण से फिल्म में 2 ब्रेक रखे गए थे।

राज कपूर से एक बढ़कर एक बड़ी हिट फिल्मों में काम किया जिसमें उनकी 'आवारा', 'श्री 420', 'मेरा नाम जोकर', 'बरसात' 'जागते रहो', 'राम तेरी गंगा मैली' और 'बॉबी' जैसी फिल्में आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग