8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhabhi Ji Ghar Par Hain: अनीता भाभी फेम नेहा पेंडसे को रिप्लेस किया इस बोल्ड एक्ट्रेस ने, देखे तस्वीरें

छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय शो भाबी जी घर पर हैं काफी सुर्खियों में रहता हैं। अब इस शो के साथ एक और नाम जुड़ गया है। दरअसल, शो को फिर से अपनी नई अनीता भाभी मिल गई हैं।नई अनीता भाभी का किरदार अब हॉट एंड ग्लैमरस एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव संभालेगी।

2 min read
Google source verification
bhabi ji ghar par hai actress vidisha srivastava is new anita bhabhi

bhabi ji ghar par hai actress vidisha srivastava is new anita bhabhi

छोटे पर्दे का सुपरहिट कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर हैं' कई सालो से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा हैं। इस शो की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। इस बीच शो में कई एक्टर आए और गए। अब इसी लिस्ट में नेहा पेंडसे का नाम भी शामिल हो गया हैं। नेहा पेंडसे कुछ समय पहले ही इस शो में सौम्या टंडन की जगह शो में 'अनीता मिश्रा' का किरदार निभाने आई थीं। लेकिन अब एक हॉट एंड ग्लैमरस एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव ने नेहा पेंडसे की जगह इस शो में ले ली हैं।

'भाबी जी घर पर हैं' इस शो को काफी कम समय में नेहा पेंडसे ना अलविदा कह दिया हैं। खबरों की माने तो नेहा अनबन चल रही थी। ऐसे में उन्होंने इस शो से अलग होना ही बेहतर समझा। अब इस शो के अनीता भाभी का किरदार अब हॉट एंड ग्लैमरस एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव संभालेगी।

इस खबर के सामने आने के बाद विदिशा श्रीवास्तव ने मीडिया से कहा कि- वह इस रोल को करने के लिए काफी खुश हैं। उनके लिए यह एक सुनहरा मौका हैं।उनका मानना है कि निर्माताओं ने इस किरदार के लिए कई एक्ट्रेसेस का ऑडिशन लिया था. लेकिन मुझे रातों-रात फाइनल कर दिया गया. मुझे लगता है कि मैं लुक और परफॉर्मेंस दोनों के मामले में इस रोल के लिए परफेक्ट हूं। वह इस शो का हिस्सा बनने के लिए काफी ज्यादा खु हैं।

विदिशा श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि- मुझसे पहले इस रोल को दो अन्य अभिनेत्रीयों ने निभाया हैं। सौम्या टंडन और नेहा पेंडसे को दर्शको कि और से काफी ज्यादा प्यार भी मिला हैं। मैं चाहती हूं मैं भी उनकी तरह इस शो में अपनी जगह अच्छे से बना सकू और दर्शकों को उमीदों पर खड़ी उतर सकू। उन्होंने यह भी कहा कि मैं अपना बेस्ट दूंगी और पूरे विश्वास के साथ रोल प्ले करूंगी।