
एक्ट्रेस भाग्यश्री ने 1989 में आई सलमान खान की मूवी ‘मैनें प्यार किया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

‘मैनें प्यार किया’ में उन्हें खूब पसंद किया गया। उनकी खूबसूरती ही नहीं बल्कि उनकी मासूमियत ने सभी को दीवाना बना दिया।

क्या आपको पता हैं भाग्यश्री ने एक्टिंग क्यों छोड़ दी थी?

भाग्यश्री ने बॉलीवुड में कदम रखा ही था और एक ऊंची उड़ान उड़ने को तैयार थी कि उन्होंने हिमालय दासानी के साथ शादी कर ली।

शादी वाले साल ही उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। भाग्यश्री के सामने अब उनका परिवार और करियर दोनों ही खड़े थे। ऐसे में उन्हें दोनों में से एक को चुनना था।

भाग्यश्री ने तुरंत अपने बेटे को चुना और एक्टिंग से किनारा कर लिया।

बॉलीवुड और एक्टिंग की दुनिया से 30 साल दूर रहने के बाद भी भाग्यश्री का चार्म बरकरार रहा।

वह अब भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लगती हैं।

एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैंस से जुड़ी हैं।